BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसान आज दिल्ली-जयपुर हाईवे करेंगे जाम

by bnnbharat.com
December 12, 2020
in समाचार
किसान आज दिल्ली-जयपुर हाईवे करेंगे जाम
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का 17वें आंदोलन जारी है. किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं. किसानों ने आज से आंदोलन और तेज कर दिया है. सरकार का प्रस्ताव ठुकराने के बाद किसानों ने कई बड़े ऐलान किए थे. रणनीति के तहत आज से किसानों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है.

किसानों की आज क्या है रणनीति?

किसान आज दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करेंगे. सरकार का प्रस्ताव ठुकराते हुए किसानों ने यह ऐलान किया था. हरियाणा में किसानों ने टोल प्लाजा को घेरने का आह्वान किया है. किसान, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत कई टोल प्लाजा को आज घेरेंगे. किसानों के ऐलान के बाद पुलिस अलर्ट पर है. इसके आलावा आज किसान जिला कलेक्टर, बीजेपी नेताओं के घरों के सामने प्रदर्शन भी करेंगे. किसानों का रेल ट्रैक जाम करने का कोई प्लान नहीं है.

किसानों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट:

गुरुग्राम में किसानों के बॉर्डर सील करने की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने 60 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं. जिले भर में अलग-अलग चौक-चौराहों से लेकर एनएच 48 पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट्स की तैनाती की गई है. करीब दो से ढाई हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.

किसानों के टोल प्लाजा घेरने के ऐलान के बाद फरीदाबाद में पुलिस-प्रशान अलर्ट पर है. प्रदर्शन के दौरान लोगों पर ड्रोन से नजर रख रही है. साथ ही सुरक्षा को देखते हुए करीब 3,500 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं. इसके आलावा फरीदाबाद जिले के हर टोल प्लाजा पर एक-एक सहायक पुलिस आयुक्त और संबंधित थाना के पुलिस बल के अलावा रिजर्व पुलिस बल की तैनाती की गई है.

किसानों के तेज होते आंदोलन के चलते आज से अगले कई दिनों तक दिल्ली और एनसीआर के लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. लोगों को पहले से ही भारी जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है. फिलहाल सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, औचंदी, पियाऊ मनियारी और मंगेशपुर बॉर्डर बंद है. इसके आलावा नेशनल हाइवे 44 भी बंद है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मां ने कराई नाबालिग बेटी की अधेड़ से शादी, पति ने देह व्‍यापार में धकेला

Next Post

पहचान छुपाकर की शादी, झूठ पकड़ा गया तो लड़की से की मारपीट

Next Post
अपराधियों ने लूटी ट्रक समेत 50 लाख की दवा

पहचान छुपाकर की शादी, झूठ पकड़ा गया तो लड़की से की मारपीट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d