श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके बेटे और पार्टी नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है. फारूक अब्दुल्ला को 30 मार्च को कोरोना संक्रमित पाया गया था.
पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे पिता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनमें बीमारी के कुछ लक्षण हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जांच होने तक मैं और परिवार के अन्य सदस्य स्वयं को पृथक-वास में रख रहे हैं. मैं पिछले कुछ दिनों में हमारे संपर्क में आए हर व्यक्ति से सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील करता हूं.

