BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल, चौथे टेस्ट से हुए बाहर

by bnnbharat.com
January 12, 2021
in समाचार
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल, चौथे टेस्ट से हुए बाहर
Share on FacebookShare on Twitter

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को काफी चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबन टेस्ट से बाहर हो गए हैं. बुमराह भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के अहम हिस्सा हैं. बुमराह को सिडनी में तीसरे टेस्ट के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था.

खबर है कि बुमराह की स्कैन रिपोर्ट में स्ट्रेन नजर आ रहा है और भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें खिलाकर कोई खतरा नहीं मोल लेना चाहता. भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेलनी है इसी को देखते हुए टीम प्रबंधन बुमराह की चोट के बढ़ने का खतरा मोल नहीं लेना चाहता.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘जसप्रीत बुमराह को सिडनी में फील्डिंग के दौरान एबडॉमिनल स्ट्रेन हो गया था. वह ब्रिसबन टेस्ट में नहीं खेलेंगे. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए वह उपलब्ध रह सकते हैं.’

उम्मीद की जा रही है कि दो टेस्ट मैच खेलने वाले मोहम्मद सिराज ही भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे. इसके साथ ही नवदीप सैनी भी टीम का हिसासा होंगे. शार्दुल ठाकुर और टी. नटराजन को भी 15 जनवरी से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है.

ध्यान देने की बात है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के कई खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उमेश यादव के अलावा बल्लेबाज केएल राहुल भी सीरीज से पहले ही बाहर चुके हैं. वहीं सिडनी टेस्ट में चोट के बाद रविंद्र जडेजा भी ब्रिसबने टेस्ट में नहीं खेलेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स अब भी 49000 के पार

Next Post

ओरमांझी हत्याकांड: जानिए कौन है शेख बेलाल, जिसकी है पुलिस को तलाश

Next Post
ओरमांझी हत्याकांड: जानिए कौन है शेख बेलाल, जिसकी है पुलिस को तलाश

ओरमांझी हत्याकांड: जानिए कौन है शेख बेलाल, जिसकी है पुलिस को तलाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d