BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तेज गेंदबाज फिलेंडर ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा

by bnnbharat.com
December 24, 2019
in समाचार
तेज गेंदबाज फिलेंडर ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा

तेज गेंदबाज फिलेंडर ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा

Share on FacebookShare on Twitter

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट शृंखला के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को यह जानकारी दी.

फिलेंडर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों की उस तिकड़ी का लंबे समय तक हिस्सा रहे जिसमें डेल स्टेन और मोर्ने मोर्कल भी शामिल थे.

स्टेन और मोर्कल पहले ही संन्यास की घोषणा कर चुके हैं. चौंतीस साल के फिलेंडर ने 60 टेस्ट मैचों के अलावा 30 एकदिवसीय और सात टी20 मैचों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है.

टेस्ट में उनका रिकार्ड काफी प्रभावी रहा है जहां उन्होंने 22.16 की औसत से 216 विकेट लिये हैं. उन्होंने 13 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिये हैं.

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से किये गये ट्वीट में कहा गया, प्रोटियाज हरफनमौला वर्नोन फिलेंडर ने जनवरी 2020 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट शृंखला खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है.

फिलेंडर ने कहा, मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मुझे 12 वर्षों तक अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला. यह एक सम्मान और सौभाग्य की बात है कि मैं इस खेल के शानदार खिलाड़ियों के साथ खेला.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मैं बहुत खुश हूं कि दोनों फिल्मों की कहानी एक-दूसरे से बिलकुल अलग है : कंगना रनौत

Next Post

शराब नहीं पत्नी छोड़ सकता हूं

Next Post
शराब नहीं पत्नी छोड़ सकता हूं

शराब नहीं पत्नी छोड़ सकता हूं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d