BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजस्व वसूली के कार्य में लाएं तेजीः उपायुक्त 

by bnnbharat.com
June 19, 2020
in समाचार
राजस्व वसूली के कार्य में लाएं तेजीः उपायुक्त 
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त  नैंसी सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व से संबंधित निःशुल्क एवं सशुल्क भू-हस्तांतरण, भू-अर्जन से जुड़ी विभिन्न विषयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

समीक्षा बैठक के क्रम में उपायुक्त ने जिले में अंचलवार कितने ग्राम प्रधान, मूल रैयत के पद  स्वीकृत है, स्वीकृत पद के विरुद्ध कितने कार्यरत है साथ ही कितने पद रिक्त है, इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से उपायुक्त द्वारा ली गयी.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित सभी अधिकारियों को निदेशित किया कि जल्द से जल्द ग्राम प्रधान, मूल रैयत के रिक्तियों से संबंधित सूची तैयार कर जिले को उपलब्ध कराया जाय ताकि संबंधित विभाग द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा सके.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जमीनों के म्युटेशन से संबंधित कार्यो की समीक्षा करते हुए नब्बे दिनों एवं तीस दिनों से अधिक दिनों से लंबित आवेदनों की जानकारी ली एवं सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों को उचित कारणों के साथ समाधान कराये.

साथ ही वैसे आवेदन जिसमे कोई त्रुटि हो तो उनको भी उचित कारणों के साथ अस्वीकृत करे. इसके अलावे अवैध जमाबंदी के संबंध में उपायुक्त ने जानकारी दी कि सभी अंचलों में अवैध जमाबंदी के मामलों में सभी को नोटिस किया जा चुका है, सभी अंचलाधिकारी अभिलेख तैयार कर अनुमंडल कार्यालय में जमा कराए.

इसके अलावे सभी अवैध जमाबंदी जमीनों को मुक्त कराने हेतु उपायुक्त  नैंसी सहाय ने सभी अंचलाधिकारी को लक्ष्यपूर्ति के लिए रणनीति के तहत कार्य करने को कहा. उपायुक्त ने अंचल में पेंशन, पारिवारिक लाभ, ए०सी०पी०, एम०ए०सी०पी० की जानकारी ली एवं निदेश दिया कि इनसभी कार्यो को लंबित ना रखे.

साथ हीं उन्होंने दिव्यांगजनो को विवेकानंद पेंशन योजना के तहत स्वीकृत आवेदनों की जानकारी ली एवं सभी अंचलाधिकारी को निदेशित किया कि सभी दिव्यांगजनों को पेंशन मिलना सुनिश्चित करायें. साथ हीं आवश्यकता हो तो जिला समाज कल्याण विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए पेंशन से जुड़े मामलों को करें निष्पादित.

उपायुक्त ने निःशुल्क एवं सशुल्क वाले भूमि हस्तांतरण के संबंध सभी अंचलाधिकारी को निदेश दिया कि जिस कार्य हेतु जमीन का हस्तांतरण हुआ है वही वही कार्य किया जाय अन्यथा संबंधित पर करवाई किया जाय.

समीक्षा बैठक के क्रम में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों यथा- निबंधन कार्यालय, जिला खनन विभाग, जिला परिवहन विभाग, मतस्य विभाग, जिला सहकारिता कार्यालय, जिला उत्पाद विभाग आदि से राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए मासिक एवं वार्षिक लक्ष्य की जानकारी के साथ सभी संबंधित अधिकारियों को राजस्व संग्रहण में वृद्धि हेतु आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया.

उपायुक्त ने बैठक के माध्यम से सभी अंचलाधिकारी को निदेशित किया कि जनता दरबार मे जितने भी आवेदन आ रहे है सभी का रिपोर्ट तैयार करे एवं उचित कारणों के साथ सभी का निष्पादन ससमय कराया जाय.

साथ ही उन्होंने देवघर एवं मधुपर अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी को निदेशित किया कि अपने स्तर से भी सारे कार्यो को निरीक्षण करे ताकि सारे कार्यो की प्रगति सही से एवं समय पर हो सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनुकंपा व पेंशन से जुड़े मामलों को न रखें लंबितः उपायुक्त

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री ने गरीबों के साथ भोजन कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया

Next Post
स्वास्थ्य मंत्री ने गरीबों के साथ भोजन कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया

स्वास्थ्य मंत्री ने गरीबों के साथ भोजन कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d