BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपवास में जरूर आजमाएं ये टिप्स, किस दिन कौन से रंग का करें इस्तेमाल

by bnnbharat.com
September 30, 2019
in Uncategorized
उपवास में जरूर आजमाएं ये टिप्स, किस दिन कौन से रंग का करें इस्तेमाल
Share on FacebookShare on Twitter

नवरात्रि में माता रानी को प्रसन्न करने के लिए लोग नौ दिन का उपवास रखते हैं. उपवास के नौ दिनों में सिर्फ सात्विक भोजन ही किया जाता है, कुछ लोग सेंधा नमक, सामा, कुट्टू के आने का सेवन करते हैं.उपवास के दौरान भी संतुलित आहार काफी जरूरी होता है। नवरात्र में पूरे नौ दिन तक व्रत रखना आसान बात नहीं है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना चाहिए ताकि सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े। हम बता रहे हैं आपको नवरात्रि में व्रत रखकर भी कैसे स्वस्थ रहें।

पपीता, सेब, नाशपाती और अनार जैसे फलों का सेवन करना अच्छा होता है। इन फलों के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती रहती है। खासतौर पर पपीते का सेवन करने से कई फायदे होते हैं। यह पाचन में भी फायदा मिलता है.

 

अगर आप दुबले-पतले हैं तो आपको फास्ट रखने से पहले अपने शरीर पर ध्यान देना जरूरी है। भूखे रहने से आपके शरीर में और ज्यादा कमजोरी आने की संभावना बनी रहती है। व्रत के दौरान पनीर और दूध से बनी चीजें आपको आलस से भर सकती हैं, इसलिए इन चीजों ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। सुबह सबसे पहले गुनगुने पानी में नींबू डालकर पिएं इससे आपका शरीर डिटॉक्सीफाई हो जाता है।

हर साल त्योहार पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है. बंगाल, बिहार और उड़ीसा में, लोग इसी समय के आसपास दुर्गा पूजा मनाते हैं, जबकि यह एक ही देवता की पूजा है. आज नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है. भक्त मां को खुश करने के लिए व्रत करते हैं.

शरद नवरात्रि में नौ दिनों के रंग

29 सितंबर 2019 प्रतिपदा शैलपुत्री नारंगी
30 सितंबर 2019 द्वितीय ब्रह्मचारिणी सफेद
01 अक्टूबर 2019 तृतीय चंद्रघंटा लाल
02 अक्टूबर 2019 चतुर्थी कुशमांडा नीला
03 अक्टूबर 2019 पंचमी स्कंदमाता पीला
04 अक्टूबर 2019 षष्टी कात्यायनी हरा
05 अक्टूबर 2019 सप्तमी कालरात्रि भूरा
06 अक्टूबर 2019 अष्टमी महागौरी बैंगनी
07 अक्टूबर 2019 नवमी सिद्धिधात्री मोर(हरा)

 

नवरात्रि और नवरात्रि व्रत का महत्व

नवरात्रि के दौरान मांसाहारी भोजन, शराब पीने से परहेज करते हैं. भक्तों में से कुछ लोग नवरात्रि व्रत या उपवास करते हैं. व्रत में वे हल्का, सात्विक भोजन खाते हैं. कई भक्त निर्जला व्रत भी करते हैं जिसमें आप पूरे दिन पानी की एक बूंद भी नहीं पीते हैं. आप सभी सब्जियां, फल, दूध खा सकते हैं. आप साबुदाना भी खा सकते हैं.
मखाना भी एक लोकप्रिय व्रत सामग्री है. नवरात्रि के दौरान लोग लोक नृत्य (folk Dance) तो करते ही हैं साथ ही गाने भी गाते हैं, जिन्हें माता के भजन कहते हैं. गुजरात में गरबा नृत्य की परंपरा काफी लोकप्रिय है. लोग सुंदर पारंपरिक कपड़े पहनते हैं, और एक साथ इकट्ठा होकर गरबा करते हैं. नवरात्रि के प्रत्येक दिन के साथ कुछ रंग भी जुड़े होते हैं, बहुत से लोग अपने हिसाब से खाना खाते हैं या किसी खास रंग हर प्रत्येक दिन चुनते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कृषक अपनाएं मौसम आधारित कृषि पद्धती : सीमा कुमारी

Next Post

2 अक्टूबर को झील परिसर से निकाली जायेगी प्लास्टिक मुक्त जागरूकता रैली

Next Post
2 अक्टूबर को झील परिसर से निकाली जायेगी प्लास्टिक मुक्त जागरूकता रैली

2 अक्टूबर को झील परिसर से निकाली जायेगी प्लास्टिक मुक्त जागरूकता रैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d