BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टोल प्लाजा पर एक जनवरी से फास्टैग जरूरी, नकदी लेन-देन की सुविधा होगी बंद

by bnnbharat.com
November 22, 2020
in समाचार
टोल प्लाजा पर एक जनवरी से फास्टैग जरूरी, नकदी लेन-देन की सुविधा होगी बंद
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में एक जनवरी 2021 से सभी चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है. डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार सभी टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन को पूरी तरह से खत्म कर रही है. इस बारे में एनएचएआई के परियोजना निदेशक एनएन गिरि ने बताया कि केंद्र सरकार 31 दिसंबर तक 100 प्रतिशत करना चाहती है. यदि वाहन मालिक ने अपने वाहन पर फास्टैग नहीं लगाया होगा तो उन्हें हाईवे पर एक जनवरी से असुविधा हो सकती है.

गिरि ने बताया कि 15 नवंबर को केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की थी. इसके बाद लखनऊ के इटौंजा और दखिना टोल प्लाजा पर एक जनवरी से सभी चार पहिया वाहनों पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है. वर्तमान में इन दोनों टोल प्लाजा पर दो कैश लेन भी हैं.

यहां खरीद सकते हैं आप फास्टैग

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार फास्टैग ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और पेटीएम पर उपलब्ध है. बैंक और पेट्रोल पंप से भी फास्टैग को खरीदा जा सकता है. बैंक से फास्टैग लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि जिस बैंक में आपका खाता हो उसी से फास्टैग खरीदें.

फास्टैग के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी

फास्टैग खरीदने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कॉपी और वाहन के रजिस्ट्रेशन की जरूरत होगी. वहीं आप फोटो आईडी के तौर पर आधार कार्ड और पासपोर्ट या पैन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इतने रुपये में आपको मिलेगा फास्टैग

एनएचएआई के अनुसार आप फास्टैग को किसी भी बैंक से 200 रुपये में खरीद सकते हैं. फास्टैग को आप कम से कम 100 रुपये से रिचार्ज करवा सकते हैं. सरकार ने बैंक और पेमेंट वॉलेट से रिचार्ज पर अपनी तरफ से कुछ अतिरिक्त चार्ज लगाने की छूट दी हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ड्रग्स मामला: NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह के पति को भी किया गिरफ्तार

Next Post

अब कांग्रेस असरदार विपक्ष नहीं: कपिल सिब्बल

Next Post
2 महीने बाद आखिर कांग्रेस ने माना, CAA से नहीं जाएगी किसी की नागरिकता

अब कांग्रेस असरदार विपक्ष नहीं: कपिल सिब्बल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d