रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में धरना दे रहे जैप सफल युवक संघ के सदस्यों की तबीयत अब धीरे-धीरे बिगड़ रही है. संघ के सदस्यों का कहना है कि सरकार की ओर से अब तक उनकी सुध लेने वाला अब तक कोई नहीं पहुंचा है.
गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से रांची पहुंचे संघ के सदस्य अपनी विभिन्न मांग को लेकर अनशन धरने पर बैठे हैं.

