BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बच्चे को ऑनलाइन क्लास कराना पिता को पड़ा महंगा, खाते से उड़े 2 लाख रुपये

by bnnbharat.com
July 21, 2020
in समाचार
बच्चे को ऑनलाइन क्लास कराना पिता को पड़ा महंगा, खाते से उड़े 2 लाख रुपये
Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़ :   साइबर ठगों की सक्रियता के कारण बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई माता-पिता के लिए मुसीबत साबित हो रही है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है.

रामगढ़ जिले में शनिवार को सीसीएल की तापीन परियोजना में एक ड्रिल ऑपरेटर को बेटे के ऑनलाइन क्लास के कारण दो लाख से ज्यादा का चूना लग गया. जानकारी के अनुसार बच्चा ऑनलाइन क्लास का होमवर्क के लिए अपने पिता से मोबाइल मांगा. उसके पिता बेटे को मोबाइल देकर करीब आधे घंटे बाद लौटे और मोबाइल में देखा कि एसबीआई का ढेर सारा मैसेज आया हुआ है, मैसेज देखकर वे चौंक गए.
मैसेज पढ़ने पर पता चला कि उनके खाते से आठ-दस बार में 2 लाख 12 हजार 835 रुपए की निकासी हो चुकी है.

बेटे ने भेज दिया ओटीपी नंबर

जब इस संबंध में उन्होंने बेटे से पूछा तो उसने बताया कि पढ़ाई के दौरान एक मैसेज आया था जिसे एक्सेप्ट कर उसने ओटीपी भेजा था. उसके बाद होमवर्क करने में वह व्यस्त हो गया.
पीड़ित ने बताया कि उसके मोबाइल में फोन पे, गूगल पे और यूनो तीनों लोड हैं. अब किस माध्यम से पैसे की निकासी की गई है इसकी उसे जानकारी नहीं है.

आवेदन ले कर थाना के चक्कर काटता रहा पीड़ित

पीड़ित ने घटना की सूचना एसबीआई केदला और चरही ओपी पुलिस को दी है. वहीँ सीसीएलकर्मी ने बताया कि शुक्रवार से ही पुलिस को मामले की जानकारी देने के लिए वह आवेदन लेकर भटक रहा था. पहले चरही पुलिस ने घाटो ओपी क्षेत्र में बैंक होने का हवाला देकर आवेदन नहीं लिया. जब घाटो ओपी पुलिस को शिकायत करने गए तो घटना क्षेत्र चरही ओपी में होने के कारण आवेदन नहीं लिया गया.
अंत में हार कर उसने शनिवार को रामगढ़ एसपी को घटना की जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने चरही ओपी में ही आवेदन देने की बात कही. उसके बाद उसने हजारीबाग एसपी से बात कर अपनी आपबीती सुनाई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना पीड़ित मां की अर्थी को कंधा देने वाले 5 बेटों की भी कोरोना से मौत, छठे की हालत नाजुक

Next Post

इंडो जीआई स्टैपलर डिवाइस से एडवांस्ड पेप्टिक अल्सर का सफल ऑपरेशन

Next Post
इंडो जीआई स्टैपलर डिवाइस से एडवांस्ड पेप्टिक अल्सर का सफल ऑपरेशन

इंडो जीआई स्टैपलर डिवाइस से एडवांस्ड पेप्टिक अल्सर का सफल ऑपरेशन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d