लखनऊ: गोरखपुर में एक ससुर ने अपनी बहू के कमरे में तीन लड़कों को रंगे हाथों पकड़ा. ससुर के शोर मचाने के कारण ग्रामीणों ने लड़कों की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस को बुलाया और लड़कों को उसके हवाले कर दिया.
मामला जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव से संबंधित है. घटना के बाद, ससुर ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उनकी बहू का गांव के लड़कों के साथ अनैतिक संबंध है. एक लड़का अक्सर घर में घुसता है और बदमाशी दिखाता है. मंगलवार रात तीन लड़के घर में घुस आए.
चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

