BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पिताजी की तबीयत ठीक नहीं, डॉक्टर जैसा सलाह देंगे करेंगे: तेजस्वी

by bnnbharat.com
January 23, 2021
in समाचार
बिहार में लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद तेजस्वी नदारद, राजद नेताओं में संशय
Share on FacebookShare on Twitter

पिता के स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री से करेंगे बात

रांची: चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की तबीयत ठीक नहीं है. बेहतर इलाके लिए उन्हें दिल्ली एम्स ले जाने पर विचार किया जा रहा है. वहीं लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव भी शनिवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की बात कही है. इस मुलाकात के दौरान लालू प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची से बाहर ले जाने पर चर्चा होने की संभावना है.

लालू प्रसाद की तबीयत की चिंताजनक स्थिति की खबर मिलते ही उनकी पत्नी राबड़ी देवी, पुत्र तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव और मीसा भारती रांची पहुंच चुकी है. चार्टेड प्लेन से देर शाम रांची पहुंची राबड़ी देती अपने दोनों पुत्रों के साथ रिम्स के पेइंग वार्ड में करीब पौने छह घंटे तक रही.

रात करीब पौने एक बजे रिम्स के पेइंग वार्ड से बाहर निकलते के बाद तेजस्वी ने कहा कि पिता पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित है, उनकी उम्र भी 70वर्ष से अधिक हो चुकी है और अब यह खबर मिल रही है कि उनके लंग्स में भी पानी हो गया है.

तेजस्वी ने बताया कि अभी कई जांच रिपोर्ट आनी है, सभी रिपोर्ट आने के बाद और डॉक्टरों की सलाह के बाद ही उनके बेहतर स्वास्थ्य को लेकर अगला कदम उठाया जाएगा. लालू प्रसाद को दिल्ली स्थित एम्स या रांची से बाहर बेहतर चिकित्सीय संस्थान ले जाने के संबंध में पूछे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी निर्णय नहीं लिया गया है, सारी रिपोर्ट आ जाने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि सांस लेने में कठिनाई में बाद सभी को कोरोना का शक हुआ था, लेकिन उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और अब यह पता चला है कि उन्हें निमोनिया है. उन्होंने बताया कि पिछली बार जब वे अपने पिता मिलने से आये थे, उसके बाद से उनकी सेहत में गिरावट देखने को मिला है, उनके चेहरे पर भी सूजन नजर आ रहा है.

तेजस्वी ने बताया कि वे आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे. उन्होंने बताया कि आज भी वे रांची में है और अपने पिता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे. इलाज के लिए पैरोल का आग्रह के संबंध में उन्होंने कहा कि जब तब विशेषज्ञ चिकित्सक रिपोर्ट देखने के बाद कोई सलाह नहीं देते है, तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मेडिकल बोर्ड की बैठक, लालू को एम्स भेजने पर लिया जा सकता है फैसला

Next Post

बांस को विषम परिस्थितियों में महिलाओं ने बनाया सहारा

Next Post
बांस को विषम परिस्थितियों में महिलाओं ने बनाया सहारा

बांस को विषम परिस्थितियों में महिलाओं ने बनाया सहारा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d