BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुत्र का दाह संस्कार कर घर लौटे पिता की भी मौत

by bnnbharat.com
June 10, 2020
in Uncategorized
पुत्र का दाह संस्कार कर घर लौटे पिता की भी मौत

पुत्र का दाह संस्कार कर घर लौटे पिता की भी मौत

Share on FacebookShare on Twitter

पलामू: अपने पुत्र का दाह संस्कार कर घर लौटे पिता की भी मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरा गांव भय और आशंका के बीच झूल रहा है. भय का आलम यह है कि जिस शख्स के घर में 24 घंटे के अंदर पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई हो, उस घर की चौखट पर गांव वाले जाने से कतरा रहे हैं.

घटना पलामू के लेस्लीगंज की है. पलामू जिला अंतर्गत लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कठौन्धा गांव में मंगलवार देर रात सुरेश भुईयां की मौत हो गई. सुरेश भुईयां मौत से कुछ ही समय पूर्व अपने 20 वर्षीय पुत्र धनंजय भुईयां का अंतिम संस्कार कर घर लौटे थे.

जानकारी के मुताबिक धनंजय भुईयां 24 मई को चेन्नई से वापस आया था. इसे हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटाइन के लिए भेज दिया गया था. वैसे तो इसने होम क्वारंटाइन के 14 दिनों की समय सीमा पार कर ली थी परंतु परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले उसे सर्दी और बुखार की शिकायत हुई.

जिला मेडिकल टीम ने जब घर पहुंच कर जांच की तो पता चला युवक का कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आया मगर कुछ ही देर बाद युवक की मौत हो गई और जरा विडंबना देखिए. अपने पुत्र का दाह संस्कार कर घर लौटे पिता सुरेश भुइयां की भी मौत हो गई.

24 घंटे के अंदर एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मौत से गांव में हड़कंप है. लिहाजा गांव के लोग अब एक दूसरे से मिलने में भी भय खा रहे हैं. दूसरी तरफ एक ही घर में 24 घंटे के अंदर पिता-पुत्र की मौत के बाद जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SKMU ने मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा 51 हजार का चेक

Next Post

राहुल हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, प्रेमिका ने ही रची थी साजिश

Next Post
राहुल हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, प्रेमिका ने ही रची थी साजिश

राहुल हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, प्रेमिका ने ही रची थी साजिश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d