BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अस्पताल में एक जगह से दूसरी जगह दौड़ता रहा पिता, इलाज के अभाव में बच्ची ने तोड़ा दम

by bnnbharat.com
November 6, 2019
in Uncategorized
अस्पताल में एक जगह से दूसरी जगह दौड़ता रहा पिता, इलाज के अभाव में बच्ची ने तोड़ा दम

Father running from one place to another in hospital, due to lack of treatment, the girl died

Share on FacebookShare on Twitter

नोएडा: सेक्टर 30 के जिला अस्पताल में 5 साल की बच्ची ने इलाज नहीं मिलने पर दम तोड़ दिया. आरोप है कि बच्ची का पिता गोद में लेकर एक डॉक्टर के पास से दूसरे के पास दौड़ता रहा. इमर्जेंसी से उसे ओपीडी में भेज दिया गया. ओपीडी में डॉक्टर ने शुरुआती इलाज से पहले एक्स रे कराने भेज दिया. लंबी लाइन से जूझते हुए किसी तरह रिपोर्ट लेकर बच्ची का पिता पहुंचा तो फिर एक लाइन में लगना पड़ा.

इन सबमें बगैर इलाज के करीब 3 घंटे बीत गए. जब बारी आई तो डॉक्टर अपने चैंबर से चले गए. इंतजार लंबा हुआ और पिता की गोद में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया. पीड़ित पक्ष के हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात शांत कराया. सेक्टर 49 बरौला निवासी विनीत वाल्मीकि नोएडा अथॉरिटी में सफाईकर्मी हैं. बुखार और सर्दी की दिक्कत से परेशान अपनी 5 साल की बच्ची को लेकर मंगलवार सुबह अस्पताल पहुंचे थे. यहां सुबह 8 बजे ओपीडी में 151 कमरे में डॉक्टर को दिखाया. विनीत ने बताया कि डॉक्टर ने इलाज शुरू करने से पहले ही एक्स रे कराने भेज दिया. वहां भी लंबी लाइन लगी थी. किसी तरह एक्स रे रिपोर्ट लेकर डॉक्टर के पास दोबारा पहुंचे.

2 घंटे लाइन में लगने और इंतजार के बाद डॉक्टर अपने चैंबर में नहीं मिले तो इमर्जेंसी में ले गए. वहां लाइन में लगे थे, तभी बच्ची ने दम तोड़ दिया. डॉक्टर ने एक्स रे रिपोर्ट के आधार पर बच्ची के फेफड़े में खराबी को मौत की वजह बताई.

जिला अस्पताल में इमर्जेंसी में ओपीडी के समय डॉक्टर गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को भी नहीं देखते. उन्हें ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए भेज दिया जाता है. सुबह से दोपहर तक रोजाना इमर्जेंसी में ऐसे ही हालात रहते हैं. बच्ची के परिवारीजनों का आरोप है कि अगर इमर्जेंसी में बच्ची को समय पर इलाज मिलता तो उसकी जान बच सकती थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डेंगू का प्रकोप: बीमारी से 66 लोगों की मौत, 44 हजार से अधिक लोग हुए संक्रमित

Next Post

जापान में माइक्रोसॉफ्ट की नई पहल, अब मिलेगा 3 ‘वीक-ऑफ’

Next Post
जापान में माइक्रोसॉफ्ट की नई पहल, अब मिलेगा 3 ‘वीक-ऑफ’

जापान में माइक्रोसॉफ्ट की नई पहल, अब मिलेगा 3 ‘वीक-ऑफ’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d