BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो बेटियों को पिता ने मारी गोली

by bnnbharat.com
March 19, 2020
in समाचार
दो बेटियों को पिता ने मारी गोली

दो बेटियों को पिता ने मारी गोली

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पिता ने मोबाइल चोरी होने के शक में अपनी दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी.

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई. बेटियों की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया.

Also Read This: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, 58 के खिलाफ मामला दर्ज

मामला, कोलवाली इलाके के धारऊ गांव का है. जहां सुखदेव शर्मा अपने परिवार के साथ रहता है. बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे उसने अपनी दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी. बेटियों की हत्या के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया. बेटियों की हत्या की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया.

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. हादसे के बाद एसपी अजय कुमार पांडे भी घटनास्थल पर पहुंच गए. कुछ देर बाद ही आरोपी खुद थाने पहुंच गया, जहां पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया.

उधर, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बताया जा रहा है कि सुखदेव शर्मा राजमिस्त्री का काम करता है. उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. दोनों बेटियां युवावस्था में थी. घर का खर्चा चलाने में भी बहुत मुश्किल हो रही थी. इस वजह से घर में आए दिन कलह होती रहती थी.

Also Read This: आज राज्यसभा सदस्य के रूप में पूर्व चीफ जस्टिस गोगोई लेंगे शपथ

बताया जा रहा है कि मंगलवार को बेटियां पास ही एक होली मिलन समारोह में गई थी. वहां एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया. उसने दोनों बहनों पर चोरी का आरोप लगा दिया. इसे लेकर सुखदेव काफी परेशान चल रहा था. ऐसा माना जा रहा है कि सुखदेव ने इसी के चलते दोनों बेटियों की हत्या कर दी.

फिलहाल, पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है. मैनपुरी के एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पिता द्वारा बेटियों को गोली मारकर हत्या करने की जानकारी मिली थी. हम मौके पर पहुंचे. वहां से शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. कुछ ही देर में पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज से फिर होगी बारिश, वज्रपात होने की आशंका

Next Post

कोरोना वायरस के कारण IIT दिल्ली के छात्रों को हॉस्टल खाली करने का निर्देश

Next Post
कोरोना वायरस के कारण IIT दिल्ली के छात्रों को हॉस्टल खाली करने का निर्देश

कोरोना वायरस के कारण IIT दिल्ली के छात्रों को हॉस्टल खाली करने का निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d