रवि सिहं ब्यूरो चीफ
गोरखपुर:- गोरखपुर चिलुवाताल पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
जानकारी के अनुसार विगत 23 दिसम्बर को चिलुवाताल थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी रमाकान्त की पत्नी पूनम देवी 23 वर्ष संदिग्धपरिस्थितियों में झुलस गई. परिजनों ने इलाज के लिए उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां 27 दिसम्बर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी जब मृतका के परिजनों को हुई तो मृतका की मां भूना देवी पत्नी रमेश निवासिनी डुमरी न01 थाना गुलहरिया ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विद्या प्रसाद व रमाकान्त ने दहेज के लिए मेरी पु़त्री को जलाकर मार डाला. पुलिस ने मामले मुकदमा दर्ज कर आरोपितो की गिरफ्तारी के लिए जुट गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक नीरज राय मामले की जांच में जुट गए, आज जरिये मुखबीर सूचना मिली की आरोपित सोनबरसा के पास देखे गए तो उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्याप्रसाद पु़त्र सोमई व रमाकान्त पुत्र विद्या प्रसाद निवासी सोनबरसा थाना चिलुवाताल को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया.

