BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाप-बेटा मुख्यमंत्री बने पर राज्यहित और आदिवासी हित में कोई काम नहीं किया : सीएम

by bnnbharat.com
October 12, 2019
in समाचार
बाप-बेटा मुख्यमंत्री बने पर राज्यहित और आदिवासी हित में कोई काम नहीं किया : सीएम

Father-son became chief minister but did not do any work in state interest and tribal interest: CM

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • जगन्नाथपुर के भी विधायक दो साल मुख्यमंत्री रहे लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया

  • झारखण्ड मुक्ति मोर्चा अब बन गई है मुद्रा मोचन पार्टी, कंबल ओढ़ कर पी रहा घी

  • सोरेन परिवार ने CNT/SPT एक्ट के उल्लंघन कर करोड़ों की जमीन औने पौने दाम में आदिवासियों से ले ली

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा कि 2014 से सरकार ईमानदारी के साथ जनहित में कार्य कर रही है. जन आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश की. अलग राज्य बनने के बाद से जनता की उम्मीदों को कांग्रेस और झामुमो धाराशायी करती रही. कांग्रेस ने राजनीतिक अस्थिरता बनाने रखने का काम किया. 14 साल में 9 मुख्यमंत्री बने और तीन बार राष्ट्रपति शासन लगा. इससे विकास पूरी तरह बाधित रहा, पर 2014 में भाजपा की मजबूत सरकार बनने के बाद तेजी से विकास हो रहा है. अब तेजी से विकास करने वाले राज्यों में झारखंड भी शामिल हो चुका है. सीएम शनिवार को तांतनगर, कुमारडुंगी और जगन्नाथपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो व अन्य झारखंड नामधारी दलों ने निर्दलीय मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री बनाकर झारखंड को लूटा. 4000 करोड़ का घोटाला हुआ. गरीबों की योजनाएं घोटाला और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई. ऐसे दलों को चुनाव में सबक सीखाने के लिए जनता को आगे आना होगा.

लूट का बना रहे हैं गठबंधन

कांग्रेस और झामुमो समेत सत्ता लोलुप कुछ दल फिर से चुनाव की खातिर लूट का गठबंधन बना रहे हैं. ये दल सिर्फ किसी तरह सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं, ताकि झारखंड को लूट का चारागाह बना सकें. कांग्रेस और झामुमो के पास राज्य के विकास की कोई नीति नहीं है, जबकि भाजपा सिर्फ विकास की राजनीति करती है. कांग्रेस और झामुमो की तरह जाति, संप्रदाय, परिवार और वंशवाद की राजनीति से भाजपा को कोसों दूर है. कांग्रेस और झामुमो ने झारखंड की अस्मिता से खेला और लोगों की भावना से किया खिलवाड़ किया. कांग्रेस और झामुमो ने झारखंड को लूट का प्रयोगशाला बनाकर रखा. झारखंड में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया. लूट की राजनीति की. लोगों को वोट बैंक समझा. सत्ता में पाने के लिए लोगों को हमेशा आपस में भी लड़ाता रहा, खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ा.

झामुमो ने आदिवासियों को बरगला कर सिर्फ उनका शोषण किया

झामुमो ने आदिवासियों को बरगला कर सिर्फ उनका शोषण किया. जेएमएम ने आदिवासियों को वोट बैंक समझा. आदिवासियों को विकास से जुड़ने नहीं दिया. आदिवासी भाईयों को नशा करा-करा कर उनकी नस्ल को बर्बाद कर दिया. आदिवासी बहनों को विधवा बनाया. अब सरकार पर आदिवासी की जमीन छीनने का आरोप लगाया. लोगों को सजग होने की जरुरत है. आप झामुमो की राजनीति समझें और जेएमएम का चुनाव में सफाया कर दें.

झारखंड में नहीं रहेगा कांग्रेस का नामो निशान

सीएम ने कहा कि जिस तरह केंद्र और कई राज्यों से कांग्रेस का सफाया हो गया. उसी तरह झारखंड में कांग्रेस का नहीं रहेगा नामो निशान. झारखण्ड में कांग्रेस न तीन में है और न 13 में. कांग्रेस में कलह की स्थिति है. आपस में ये लड़ाई कर रहें हैं. ये कैसे करेंगे झारखंड का विकास. लोग इस बात को समझें और विधानसभा चुनाव में सोच समझकर मतदान करें. भाजपा की सरकार शहीदों के गांवों को आदर्श गांव बना रही है. पूर्व की सरकार द्वारा भी यह कार्य किया सकता था. लेकिन भ्रष्ट कांग्रेस और जेएमएम ने ऐसा नहीं किया. प्रधानमंत्री ने इन शहीदों को लाल किला से याद किया और शहीदों को सम्मान देने के लिए शहीद स्थल निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हुए झारखण्ड को 25 करोड़ की राशि दी. उक्त राशि से रांची स्थित पुराने जेल में शहीदों की प्रतिमा लगाई जा रहीं है. जहां उनकी वीर गाथा आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेगा.

युवाओं को बनाया जा रहा हुनरमंद

युवाओं को हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से हर प्रखंड में कौशल विकास केंद्र खोले जा रहें हैं. युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने की पहल हो रही है. ग्रामोद्योग, लघु, कुटीर और वनोत्पाद उपजों के विकास को प्राथमिकता देकर गांवों को खुशहाल व समृद्ध बनाने की पहल वर्तमान सरकार ने की है. गांव में ही लोगों को रोजगार से जोड़ने की कोशिश हो रही है. चाईबासा इलाके को लाल पानी से मुक्ति दिलाने के लिए 800 करोड़ की लागत से जलापूर्ति की 24 योजनाएं निर्माणधीन हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नेशनल शूटर तारा शाहदेव मामले के मुख्य आरोपी रकीबुल हसन को हाईकोर्ट से जमानत

Next Post

सेक्रेड गेम्स के बाद सैफ अली खान अब इस वेब सीरीज में आएंगे नजर…

Next Post
सेक्रेड गेम्स के बाद सैफ अली खान अब इस वेब सीरीज में आएंगे नजर…

सेक्रेड गेम्स के बाद सैफ अली खान अब इस वेब सीरीज में आएंगे नजर…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d