BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पिता-पुत्र का शव रेल पटरी पर मिला

by bnnbharat.com
September 9, 2020
in Uncategorized
पिता-पुत्र का शव रेल पटरी पर मिला
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के खैरबनी रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति और उसके पुत्र का शव रेल पटरी पर बरामद किया गया. मृतक की पहचान शहर के व्यापारी इंद्र सोनकर 45 वर्ष और उसके बेटे 10 वर्षीय नैतिक सोनकर के रूप में की गयी है. ऐसा लगता है कि दोनों ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली है.

मृतक धातकीडीह बिष्टुपुर के रहने वाले थे और उनके घर से उसका सुसाइडल नोट मिला है, जिसमें उसने अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या की बात लिखी है. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को एमजीएम अस्पताल भेजा है,  जहां कोरोना जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक इंद्र सोनकर की पत्नी की अगस्त माह में संदिग्ध मौत हो गई थी.

पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. पत्नी की मौत के बाद उसके मायके वाले इंद्र सोनकर को बराबर जेल भिजवाने की धमकी दिया करते थे.  मायके वालों को संदेह था कि इंद्र सोनकर की प्रताड़ना से तंग होकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली है.

इंद्र सोनकर कुछ दिनों से अपना धातकीडीह वाला आवास छोड़कर अपने बेटे के साथ सोनारी में रह रहा था. मंगलवार को अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ वह घर से निकला था उसके बाद से वापस नहीं लौटा. बुधवार को सुबह दोनों की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Next Post

जानें घर में कहां लगाएं पितरों की तस्वीर, जिससे बनी रहेगी उनकी कृपा

Next Post
जानें घर में कहां लगाएं पितरों की तस्वीर, जिससे बनी रहेगी उनकी कृपा

जानें घर में कहां लगाएं पितरों की तस्वीर, जिससे बनी रहेगी उनकी कृपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d