रांची: बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शनिवार को अपने पिता लालू प्रसाद से मिलने रिम्स पहुंचे. दोनों पिता-पुत्र बिहार की राजनीति पर गहनता से विचार किया. काफी देर तक बात करने के बाद बाहर निकले. मौके पर उन्होंतने कहा कि उनके पिता व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं है. किडनी मात्र 25 प्रतिशत ही काम कर रहा है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सोकों से परामर्श ले रहे हैं, ताकि, वह रांची आकर उनके पिता की स्वास्थ्य की जांच कर सके. एक सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि देश में यह पहली बार हुआ है कि कृषि क्षेत्र का निजीकरण किया जा रहा है.
इस फैसले से देशभर के किसान पूरी तरह से तबाह हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में बाजार समिति खत्म की गई थी, जिसके कारण आज किसानों को कृषि काम छोड़कर मजदूरी करने के लिए विवश होना पड़ रहा है. तेजस्वी ने कहा कि बंगाल में होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी फिलहाल रणनीति नहीं बना पायी है.

