BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

26 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा ‘FAU-G’ गेम

by bnnbharat.com
January 3, 2021
in समाचार
26 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा ‘FAU-G’ गेम
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत में देसी PUBG माने जा रहे धांसू ऑनलाइन गेम FAU-G का ऑफिशल लॉन्च जल्द होने जा रहा है. इस खबर को लेकर लाखों-करोड़ों मोबाइल गेम लवर्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. फौजी गेम के डिवेलपर्स ने जानकारी दी है कि रॉयल बैटल गेम ऐप FAUG को भारत में 26 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा. देशभक्ति से लबरेज इस गेम को रिपब्लिक डे के खास मौके पर लॉन्च करने की खबर सुनकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं. वहीं PUBG Mobile India लॉन्च को लेकर अब भी अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है.


करीब 4 महीने पहले अक्षय कुमार ने FAU-G या FAU:G भारत में लॉन्च किए जाने से जुड़ी खबर से पर्दा उठाया था. इसके बाद नवंबर 2020 के आखिरी हफ्ते में इस गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन गूगल प्ले स्टोर पर शुरू हुआ, जिसे बंपर रिएक्शन मिला था और पहले 24 घंटे में ही लाखों लोगों ने फौजी गेम के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया था.

हालांकि, 2020 में लोग फौजी के लॉन्च का इंतजार ही करते रह गए और अब 26 जनवरी 2021 को इसको लॉन्च किए जाने की खबर पर मुहर लग गई, जिसे लेकर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है.

बेंगलुरु बेस्ड nCORE Games डिवेलपर्स ने अब FAU-G लॉन्च डेट की घोषणा करते हुए कहा कि आगामी 26 जनवरी को इस बहुप्रतीक्षित गेम ऐप को लॉन्च कर दिया जाएगा और लॉन्च के बाद ही ऐंड्रॉयड यूजर्स इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे.

वहीं ऐपल ऐप स्टोर पर फौजी को कब अपलोड किया जाएगा, इसके बारें में खास जानकारी सामने नहीं आई है. इस बीच आपको बता दूं कि फौजी गेम में भारत-चीन सीमा से सटटी गलवान घाटी की भी झलक दिखेगी, जहां यूजर्स स्क्वॉड का हिस्सा बनकर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे पाएंगे और सीमा की सुरक्षा कर पाएंगे.


भारत में पबजी बैन किए जाने के बाद से इस गेम के डिवेलपर्स भारत में इसके देसी वर्जन PUBG Mobile India को लॉन्च करने की जुगत में लगे हैं, लेकिन मंत्रालय से उन्हें मंजूरी नहीं मिल रही है. बीते दिनों आईटी मिनिस्ट्री ने आरटीआई का जवाब देते हुए कहा कि भारत में फिलहाल पबजी मोबाइल इंडिया को लॉन्च करने की मंजूरी नहीं मिली है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धारदार हथियार से वार कर दंपत्ति की हत्या, शव बरामद

Next Post

धमकी भरा वीडियो वायरल, कहा- कोई कोयला व्यापारी, कंपनी, गैंग को मैसेज किए बगैर काम किया तो कर दूंगा ak47 से छलनी!

Next Post
धमकी भरा वीडियो वायरल, कहा- कोई कोयला व्यापारी, कंपनी, गैंग को मैसेज किए बगैर काम किया तो कर दूंगा ak47 से छलनी!

धमकी भरा वीडियो वायरल, कहा- कोई कोयला व्यापारी, कंपनी, गैंग को मैसेज किए बगैर काम किया तो कर दूंगा ak47 से छलनी!

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d