रांची:- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अभिनेता शरमण जोशी ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री को शरमण जोशी ने बताया कि झारखण्ड में निर्मित फिल्म फौजी कालिंग का निर्माण कार्य 2019 में पूर्ण हो चुका है. कोरोना संक्रमण काल और लॉकडाउन की वजह से फिल्म प्रदर्शित नहीं की जा सकी थी. लेकिन अब लॉकडाउन में मिली छूट के बाद आगामी 12 मार्च को फिल्म को रिलीज किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं. सरकार इस दिशा में बेहतर करने की कार्ययोजना पर कार्य कर रही है. इस अवसर पर फिल्म की अभिनेत्री विदिशा बाग, स्थानीय अभिनेत्री सुश्री ऋतु , निदेशक आर्यन सक्सेना, प्रोड्यूसर ओवेज शेख, को-प्रोड्यूसर विष्णु शंकर उपाध्याय व अन्य उपस्थित थे.

