BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जेल में बंद गैंगेस्टर का FB पोस्ट, एनकाउंटर करने वाली है पुलिस

by bnnbharat.com
March 16, 2021
in समाचार
जेल में बंद गैंगेस्टर का FB पोस्ट, एनकाउंटर करने वाली है पुलिस
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोस्ट वांटेड बदमाश काला झटैडी गैंग के शॉपशूटर प्रियव्रत और रोहित को गिरफ्तार किया है. 7 लाख का इनामी काला झटैडी अब भी फरार है. यह गिरफ्तारी काफी चर्चा में है, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने जैसे ही 2 गैंगस्टर को गिरफ्तार किया, जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के फेसबुक अकाउंट से तुरंत गिरफ्तारी की बात पोस्ट कर दी गई.

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस के डीसीपी मनीषी चंद्रा के मुताबिक. बदमाश प्रियव्रत पर दिल्ली- एनसीआर में हत्या के कई मामले दर्ज हैं. 6 मार्च को दिल्ली के बवाना में सिविल डिफेंस के वॉलंटियर की गोली मारकर हत्या का भी आरोप है. वहीं 21 फरवरी को दिल्ली के छावला में फाइनेंसर नरेश को भी कई राउंड गोली मारकर हत्या की गई थी.

दिल्ली पुलिस ने दोनों बदमाशों को जयपुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे गैंगस्टर काला झटैडी उर्फ संदीप के कहने पर ये दोनों वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस को खबर मिली थी कि ये दोनों जयपुर से दिल्ली आकर मर्डर की वारदात को अंजाम देने वाले थे, उससे पहले ही पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया.

डीसीपी मनीषी चंद्रा के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाश रोहित पर दिल्ली के नजफगढ़ में रॉबरी की एफआईआर दर्ज है. दोनों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दिल्ली में हुए 5 हत्याओं का केस सुलझाया गया है. दिल्ली में वारदात वाली जगह पर लगे सीसीटीवी से पुलिस ने इनकी पहचान की, फिर इनको गिरफ्तार किया.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैसे ही इन दोनों गैंगस्टर को गिरफ्तार किया, वैसे ही अजमेर जेल में बंद लॉरेंस के फेसबुक पेज से गिरफ्तारी की बात पोस्ट कर दी गई. कहा जा रहा है कि ये पोस्ट इसलिए किया गया ताकि दिल्ली पुलिस, बदमाशों का एनकाउंटर न कर दे. सवाल है कि यह फेसबुक अकाउंट लॉरेंस जेल से चला रहा है या बाहर कोई गुर्गा उसके नाम पर चला रहा है.

लॉरेंस बिश्नोई, कई बार बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है. कुछ साल पहले इसके शूटर सलमान खान के मुंबई के घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. तब हरियाणा पुलिस ने इसका खुलासा किया था और शूटर को गिरफ्तार कर लिया था

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, 67,740 अभ्यर्थी सफल

Next Post

माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकतीः शाहनवाज हुसैन

Next Post
माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकतीः शाहनवाज हुसैन

माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकतीः शाहनवाज हुसैन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d