BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

FCI पूरे देश में 4 महीने का भेजें अनाज: रामविलास पासवान

by bnnbharat.com
June 14, 2020
in Uncategorized
FCI पूरे देश में 4 महीने का भेजें अनाज: रामविलास पासवान

FCI पूरे देश में 4 महीने का भेजें अनाज: रामविलास पासवान

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को सरकारी योजनाओं के तहत अनाज की जरूरतों को पूरा करने के लिए चार महीने का अनाज देश के हर कोने में पहुंचाने का निर्देश दिया है. केंद्रीय मंत्री ने बरसात के मौसम में परिवहन को लेकर पैदा होने वाली कठिनाइयों के मद्देनजर एफसीआई को यह निर्देश दिया है.

पासवान ने ट्वीट के जरिए रविवार को कहा, “बरसात का मौसम शुरू हो रहा है. इसके मद्देनजर खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग और एफसीआई को निर्देश दिए हैं कि देश के हर कोने तक अगले चार महीने का पर्याप्त अनाज मिशन मोड में जल्द से जल्द पहुंचा दिया जाए, ताकि बरसात में परिवहन की दिक्कतों के कारण कहीं भी खाद्यान्न की कमी न हो.”

मानसून के आगमन के साथ देश के विभिन्न इलाकों में बारिश होने लगी है और बरसात के चार महीने के दौरान खासतौर से उन पर्वतीय इलाकों में अनाज पहुंचाना मुश्किल होता है जो रेल व सड़क मार्ग से जुड़े नहीं है.

एफसीआई इस क्रम में उत्तराखंड स्थित पिथौरागढ़ के पंगला गोदाम से हिमालय के दुर्गम इलाकों में अनाज पहुंचाने के लिए बकरियों का इस्तेमाल कर रही है.

पासवान ने एक ट्वीट के जरिए बताया, “एफसीआई देश के दुर्गम से दुर्गम पहाड़ी इलाकों तक हर हाल में अनाज पहुंचाने की कठिन जिम्मेदारी निभा रहा है. उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के पंगला गोदाम से हिमालय के वैसे दुर्गम गांवों तक जहां घोड़े भी नहीं पहुंच सकते, वहां कद्दावर पहाड़ी बकरियां अनाज पहुंचा रही हैं.”

खाद्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम यानी एनएफएसए के तहत देश के करीब 81 करोड़ राशन कार्डधारकों को सस्ता अनाज मुहैया करवाने समेत अन्य योजनाओं के लिए हर महीने 55 लाख टन अनाज की जरूरत होती है.

इसके अलावा, मौजूदा कोरोना संकट काल में केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना यानी पीएमजीकेएवाई के तहत राशन कार्डधारकों को अप्रैल, मई और जून के दौरान हर महीने पांच किलो अनाज और प्रत्येक परिवार को एक किलो दाल मुफ्त मुहैया करवाई जा रही है.

वहीं, विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उनको सरकार की ओर से मई और जून दो महीने के लिए पांच किलो अनाज और प्रत्येक परिवार को एक किलो चना मुफ्त दिया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़कों की बदलेंगी सूरत, सरकार ने 241 करोड़ किये मंजूर

Next Post

बाहुबली की महारानी की कार से बरामद हुआ शराब

Next Post
बाहुबली की महारानी की कार से बरामद हुआ शराब

बाहुबली की महारानी की कार से बरामद हुआ शराब

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d