BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घबड़ाहट बता रहा कि मामला गंभीर है,बचने और बचाने की कवायद चल रही-बाबूलाल मरांडी

by bnnbharat.com
November 6, 2020
in समाचार
घबड़ाहट बता रहा कि मामला गंभीर है,बचने और बचाने की कवायद चल रही-बाबूलाल मरांडी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- भाजपा विधायक दल के नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया. वे आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे.  उन्होंने कहा कि जो सरकार बार बार भ्रष्टाचार की जांच कराने की बात कर रही है उसी समय सीबीआई  को प्रतिबंधित करना यह बताता है कि दाल में काला है.

मरांडी ने कहा कि जिसप्रकार आनन फानन में ऐसा फैसला लिया गया यह लग रहा कि सरकार पूरी तरह भयभीत है.इनकी घबराहट बता रहा कि मामला गंभीर है इसलिये बचने और बचाने की कवायद चल रही. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी अमित अग्रवाल आज शैडो सीएम की भूमिका में है यह चर्चा आम है.पिछले दिनों कलकत्ता में उनके घर छापामारी हुई तो पता चला है एक डायरी भी मिली है जिसमे कई लोगों के नाम है. श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन जी को पता चल गया है कि सीबीआई कही उनके घर तक नही पहुँच जाए इसलिये रोकने की कोशिश चल रही है. उन्होंने कहा कि सरकार को हर प्रकार की जांच केलिये तैयार रहना चाहिये. जिस ढंग से रोकने की कोशिश चल रही तो मुझे लगता है डायरी के लोग छूटेंगे नही.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार को ऐसे निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिये ,किसी जांच एजेंसी को रोकना नही चाहिये तभी पारदर्शिता रहती है. परंतु कांग्रेस,झामुमो और आरजेडी अपने को अतीत से बाहर नही निकल पा रहे.

राज्य के वर्तमान हालात पर बोलते हुए श्री मरांडी ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति खराब है,नक्सली हिंसा बढ़ती जा रही,नक्सली घटनाओं में इजाफा हुआ है. भाजपा की पिछली सरकार में जनता मान रही थी कि उग्रवाद समाप्त हो चुका परंतु जैसे ही यूपीय गठबंधन की सरकार बनी घटनाओं में बृद्धि होने लगी.उग्रवादियों की दस्तक शहरों  तक हो चुकी,पोस्टरबाजी,लेवि वसूली सामान्य बात हो गई. उन्होंने  कहा कि उग्रवादियों और अपराधियों की सांठ गांठ  खबर मंत्र के स्व अभय सिंह को मिली धमकी एवम रंगदारी की मांग में उजागर हुई है. उन्होंने कहा कि कहा कि यह राज्य केलिये अलार्मिंग सिचुएशन है.

बाबूलाल मरांडी कहा कि यह सब इसलिये हो रहा कि जिन्हें इसे रोकने की जिम्मेवारी है वही पैसे की वसूली में शामिल है.  कहा कि भाजपा तो एक विपक्ष के रूप में बोलेगी ये हमारा कर्तब्य है परंतु ये आरोप सत्ता में बैठे जन प्रतिनिधि लगा रहे .मुख्यमंत्री की भाभी और जामा की विधायक श्रीमती सीता सोरेन ने कहा है कि कितने अवैध क्रशर चल रहे, बालू और खनिज की तस्करी हो रही,कैसे नोटों पर गाड़ी के नंबर लिखकर अवैध ट्रकों को पार किया जा रहा.

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री मरांडी ने कहा कि सीबीआई के दुरुपयोग पर उन्होंने कहा कि यूपीए शासन काल मे भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर हुई,लालू जी को जेल की सजा हुई.तो क्या यूपीए के लोग मानते हैं कि सीबीआई का दुरुपयोग उस समय हुआ था. उन्होंने कहा कि अनेक गंभीर मामलों में जनता सीबीआई जांच की मांग करती है,माननीय  न्यायालय भी सीबीआई जांच का आदेश देते हैं. लालू प्रसाद के ऊपर लगे आरोपों की जांच भी कोर्ट के निर्देश पर ही हुए थे. झारखंड सरकार द्वारा विभिन्न मामलों की जांच कराने के निर्णय पर कहा कि भाजपा हर जांच में सरकार को समर्थन करेगी बशर्ते जांच विद्वेष की भावना से नही किया जा रहा हो.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच कर झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Next Post

सदर थाना क्षेत्र में दुकानों की जांच,4 दुकानों को नोटिस देकर किया गया सील

Next Post
डोरंडा थाना क्षेत्र के 21 दुकानों की हुई जांच, 03 दुकानों को नोटिस, एक दुकान को किया गया सील

सदर थाना क्षेत्र में दुकानों की जांच,4 दुकानों को नोटिस देकर किया गया सील

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d