BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस का डर: घर खाली नहीं करने पर मकान मालिक ने महिला डॉक्टर को दी रेप करने की धमकी

by bnnbharat.com
March 30, 2020
in Uncategorized
कोरोना वायरस का डर: घर खाली नहीं करने पर मकान मालिक ने महिला डॉक्टर को दी रेप करने की धमकी

कोरोना वायरस का डर: घर खाली नहीं करने पर मकान मालिक ने महिला डॉक्टर को दी रेप करने की धमकी

Share on FacebookShare on Twitter

ओडिशा: कोरोना वायरस से पूरा देश जंग लड़ रहा है. इस जानलेवा लड़ाई में डॉक्‍टर्स सबसे आगे हैं. इस मुश्‍किल की घड़ी में देश के लोग उन्‍हें सफेद पोशाक में भगवान का अवतार मान रहे हैं. लेकिन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्‍वर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. यहां मकान खाली न करने पर एम्‍स की महिला चिकित्सक को रेप की धमकी दी गई. महिला चिकित्सक यहां की एक सोसायटी में रहती हैं और एम्स में जूनियर चिकित्सक के तौर पर काम करती है.

Also Read This: घबराने की कोई जरूर नहीं, 3 महीने का राशन-पानी मुफ्त में दिया जाएगा: CM योगी 

FIR में महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि जिस सोसायटी में रहती है, वहां का एक शख्स पिछले एक हफ्ते से उसे परेशान कर रहा है और घर छोड़ने को कह रहा है. यही नहीं, कुछ दिन पहले उसे रेप की धमकी भी दी गई. इसके बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज कराने का फैसला लिया. इस महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई वर्षों से इस सोसाइटी में रह रही है. उसने आरोपी को बताया वह कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के संपर्क में नहीं है.

इसके बाद भी मकान मालिक मानने को तैयार नहीं है और घर खाली करने का दबाव बना रहा है. एफआईआर में कहा गया है कि सोसायटी के कार्यालय में काम करने वाले एक शख्स ने कहा कि वो एम्स में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के बीच काम करती हैं इसलिए उन्हें फ्लैट खाली करना होगा. महिला के मुताबिक पिछले एक हफ्ते से वो लगातार इस बात को लेकर उन्हें प्रताड़ित कर रहा था लेकिन रेप की धमकी दिए जाने के बाद महिला चिकित्सक ने 29-03-2020 को थाने में शिकायत दर्ज करा दी.

Also Read This: दो मस्जिदों में मिले 9 विदेशी मौलवी, पुलिस ने मारा छापा 

चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि वो इस फ्लैट में पिछले कई सालों से रह रही है. उन्होंने आरोपी युवक को यह बताया कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज में शामिल नहीं हैं लेकिन उनसे कहा गया कि उनके सोसायटी में रहने से कोरोना वायरस फैल जाएगा. इस मामले में महिला चिकित्सक ने आरोपी के बेटे और पत्नी पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिस ने आपराधिक कृत्य के तहत केस दर्ज किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सांसद संजय सेठ ने ‘मोदी आहार’ पैकेट भोजन का किया वितरण

Next Post

पुलिस मुख्यालय के 15 जवानों को रिम्स में किया गया क्वॉरेंटाइन

Next Post
पुलिस मुख्यालय के 15 जवानों को रिम्स में किया गया क्वॉरेंटाइन

पुलिस मुख्यालय के 15 जवानों को रिम्स में किया गया क्वॉरेंटाइन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d