BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार के कई जिलों में सूखे की आशंका प्रबल

by bnnbharat.com
August 17, 2019
in समाचार
बिहार के कई जिलों में सूखे की आशंका प्रबल
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : जहाँ एक ओर यूपी में गंगा यमुना उफान पर है तो वहीँ दूसरी ओर बिहार में कई जिलों में सूखे की आशंका प्रबल हो गई है. हालात ये हैं कि 15 अगस्त तक राज्य के 38 जिलों में से 24 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है, जिससे धान जैसी प्रमुख फसल की रोपनी अब तक पूर्ण नहीं हो पाई है. कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के बेगूसराय जिले में अब तक 59 प्रतिशत से कम बारिश हुई है, जबकि अरवल में 48 प्रतिशत, शेखपुरा में 40 प्रतिशत, पटना में 38 प्रतिशत, गया और बांका में 33 और औरंगाबाद में अब तक सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

Also Read This: UP में गंगा-यमुना उफान पर, कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात

ऐसा भी नहीं कि अन्य जिलों में सामान्य बारिश हुई है. कई ऐसे जिले भी हैं, जहां सामान्य से अधिक बारिश भी दर्ज की गई है. आंकड़ों के मुताबिक, गोपालगंज और सीवान में 36 फीसदी, बक्सर में 19 और पूर्वी चंपारण में 32 फीसदी सामान्य से अधिक बारिश हुई है.

कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सामान्य बारिश नहीं होने के कारण कई जिलों में धान की रोपनी नहीं हो पाई है.

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार 13 अगस्त तक राज्य में रखे गए लक्ष्य 33 लाख हेक्टेयर की तुलना में 23.50 लाख हेक्टेयर में धान की रोपनी हुई है, जो तय लक्ष्य का करीब 72 फीसदी है.

धान की रोपनी नहीं होने का सबसे बड़ा कारण – बारिश का नहीं होना है. पिछले करीब एक महीने से अच्छी बारिश नहीं हुई है. अगस्त में अब तक सामान्य से 45 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

विभागीय सूत्रों के अनुसार, दक्षिण बिहार की स्थिति काफी खराब है.पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद, नवादा, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा ऐसे जिले हैं, जहां 50 फीसदी से भी कम रोपनी हुई है.

भोजपुर, रोहतास, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और किशनगंज में 90 फीसदी से अधिक रोपनी हुई है.

कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने शनिवार को बताया कि सूखे पर राज्य सरकार पूरी तरह नजर बनाए हुए है.

उन्होंने कहा कि 18 अगस्त को बाढ़ और सूखे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक होने वाली है.

इस बैठक के बाद राज्य के कई प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि किसानों को फसल की सिंचाई करने में मदद मिले इसके लिए डीजल की सब्सिडी की राशि में वृद्घि की गई है.

पिछले वर्ष एक लीटर डीजल पर जहां 50 रुपये सब्सिडी दी जाती थी, तो वहीं इस वर्ष 60 रुपये सब्सिडी दी जाएगी.

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 25 जिलों के 280 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया था. संभावना व्यक्त की जा रही है कि वर्तमान समय में 125 से ज्यादा प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य सरकार 29 लाख परिवारों को मुफ्त में उपलब्ध करायेगी दूसरा सिलिंडर

Next Post

UP में मौलवी ने बच्चों को राष्ट्रगान गाने से किया मना 

Next Post
UP में मौलवी ने बच्चों को राष्ट्रगान गाने से किया मना 

UP में मौलवी ने बच्चों को राष्ट्रगान गाने से किया मना 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d