कोडरमाः डोमचांच थाना क्षेत्र स्थित महेशपुर में शनिवार को एक विवाहिता का शव उसके ही ससुराल से मिला. शव मिलने के बाद से पति समेत ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हैं.विवाहिता 8 माह की गर्भवती थी. आशंका जाहिर की जा रही है कि विवाहिता की गला दबाकर हत्या की गई है. मृतका की पहचान रेखा देवी के रूप में की गई.

