BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवती की अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप, रेप की आशंका

by bnnbharat.com
February 2, 2020
in Uncategorized
युवती की अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप, रेप की आशंका

युवती की अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप, रेप की आशंका

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक लड़की की अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. सड़क किनारे एक ढ़ाबे के पास एक लड़की की अधजली लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन इसकी वीभत्सता ने रोंगटे जरूर खड़े कर दिए हैं. घटना रायबरेली के हरचंदपुर में एक ढ़ाबे के पीछे की है. रायबरेली-लखनऊ हाईवे के किनारे पेड़ों के बीच शनिवार को एक अज्ञात युवती का अधजला हुआ शव मिला है.

शव मिलने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक करीब 25 साल की इस युवती को जलाया गया है. युवती की पहचान के लिए पुलिस प्रयास में जुटी है. आशंका जताई जा रही है कि बलात्कार के बाद युवती की हत्या हुई और उसके बाद उसे जलाया गया है. असल में, सबसे पहले स्कूल से लौट रहे बच्चों ने अधजली हालत में लड़की की लाश देखी. घटनास्थल के पास से दोपहर के तीन बजे स्कूली बच्चे उधर से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने इस शव को देखा. युवती का अधजला शव देख बच्चों ने लोगों को बताया और पुलिस तक मामले की जानकारी पहुंची.

युवती के हाथ-पैर बंधे हुए थे और गला कसा हुआ था. पैर के जूते अधजली हालत में मिले हैं. पास में एक जेंट्स पर्स, केमिस्ट्री की किताब जली हालत में मिली है. शव मिट्टी का तेल डालकर जलाया गया है. युवती से रेप की भी आशंका जताई जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CRPF जवानों पर ग्रेनेड से हमला, सुरक्षाकर्मी समेत चार लोग घायल

Next Post

विराट कोहली को पीछे छोड़ केएल राहुल ने रचा इतिहास

Next Post
विराट कोहली को पीछे छोड़ केएल राहुल ने रचा इतिहास

विराट कोहली को पीछे छोड़ केएल राहुल ने रचा इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d