रांची: दुर्गा पूजा त्योहार के बाद लोगों ने कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका जतायी गयी थी, लेकिन जांच में यह गलत साबित हुई. त्योहार में संक्रमण के असर की जांच के लिए कल राज्यभर में मास टेस्टिंग ड्राइव चलाया गया. एक लाख 11 हजार सैंपल लेने का लक्ष्य रखा गया था, हालांकि 80 हजार से अधिक सैंपल की जांच की गयी और सिर्फ 474 नये पॉजिटिव केस मिले हैं.

