BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अयोध्या केस के फैसले को लेकर आतंकी हमले की आशंका

by bnnbharat.com
October 21, 2019
in समाचार
अयोध्या केस के फैसले को लेकर आतंकी हमले की आशंका
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर से अर्टिकल 370 हटने के बाद से आतंकी एक बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ अयोध्या फैसले को लेकर भी आतंकी कोई बड़ा धमाका करने की सोच रहे हैं. लोगों की जान की रक्षा के लिए यूपी में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है.

जानकारी के मुताबिक सभी जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और चौक्कने रहने के निर्देश दिए गए हैं. इनमें खास तौर पर काशी, मथुरा, अयोध्या और पुलिस ट्रेनिंग सेंटर्स की सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है.

नेपाल और बांग्लादेश बॉर्डर से घुसपैठ कर सकते हैं आतंकी

उत्तर प्रदेश में आतंकी दिवाली के मौके पर आत्मघाती हमले को अंजाम दे सकते हैं. इसके लिए आतंकवादी नेपाल और बांगलादेश बॉर्डर से आ सकते हैं. आतंकी हमेल के अलर्ट को देखते हुए डीजीपी मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.

जानकारी के आतंकी दिल्ली में भी किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे हैं. बताया जा रहा था कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद राजधानी दिल्ली में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश में जुटे हुए हैं. खुफिया इनपुट्स के मुताबिक राजधानी की 400 से ज्यादा महत्वपूर्ण व अति-संवेदनशील इमारतें और भीड़ भरे बाजार जैश के निशाने पर हैं. इस बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद राजधानी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

बता दें पिछले काफी समय से इस तरह की खुफिया सूचनाएं मिल आ रही थीं, लेकिन दीवाली का त्योहार करीब आने के बाद इस इन बातों को गंभीरता से ली जा रही है.

दिल्ली पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, “दिल्ली में पुलिस के हिसाब से 15 जिले हैं, लेकिन इन जिलों में से आठ जिलों में (रोहिणी, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, उत्तर, नई दिल्ली, द्वारका, पूर्वी और मध्य) स्थित 400 से ज्यादा इमारतें और बाजार बेहद संवेदनशील हैं.” हालांकि इन सूचनाओं के बाद दिल्ली पुलिस ने अपने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशील चिन्हित इमारतों-बाजारों का ब्योरा उपलब्ध करा दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची में मर्डर का शतक, 170 घंटे बाद भी गहना घर में फायरिंग करने वाले अपराधियों का सुराग नहीं

Next Post

जंगली हाथियों का बढ़ा उत्पात, 12 साल की बच्ची की ली जान, 1 गंभीर

Next Post
जंगली हाथियों का बढ़ा उत्पात, 12 साल की बच्ची की ली जान, 1 गंभीर

जंगली हाथियों का बढ़ा उत्पात, 12 साल की बच्ची की ली जान, 1 गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d