दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में आज सवेरे से ही मौसम धूप-छांव का खेल खेल रहा है. सुबह सवेरे बारिश होने के बाद कुछ देर के लिए धूप और गर्मी बढ़ गई थी, लेकिन दिन चढ़ते ही फिर से मौसम सुहाना हो गया.
दिल्ली के कनॉट प्लेस सहित कुछ इलाकों में बारिश भी हुई. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में दिल्ली में कई जगहों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

