BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नगर निगम के कारनामे से तंग आकर वन विभाग की कार्रवाई

by bnnbharat.com
February 27, 2020
in Uncategorized
नगर निगम के कारनामे से तंग आकर वन विभाग की कार्रवाई

नगर निगम के कारनामे से तंग आकर वन विभाग की कार्रवाई

Share on FacebookShare on Twitter

सरायकेला- खरसावां: वन भूमि पर लगातार हो रहे अतिक्रमण को लेकर सरायकेला वन विभाग ने अपनी कमर कस ली है. लगातार वन भूमि पर हो रहे कब्जों पर नकेल कसने में जुट गई है. आपको बता दें कि एक ओर भू माफिया सरकारी जमीनों और वन विभाग की जमीनों का खुलेआम बंदरबांट कर रहे हैं तो वहीं सरकारी संस्थाएं भी नियम कानून को ताक पर रखकर खुलेआम सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से दोहन करने में जुटे हुए हैं.

ताजा मामला सरायकेला- खरसावां जिला के टाटा- कांड्रा मुख्य सड़क से सटे सुधा डेयरी के समीप वन विभाग की जमीन का है. जहां आदित्यपुर नगर निगम खुलेआम स्वच्छ भारत अभियान का उल्लंघन करते नजर आती है. गुरुवार को वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से वन विभाग की जमीन पर कचरा डंप कर रहे आदित्यपुर नगर निगम की गाड़ियों को पकड़ा.

आपको बता दें कि उक्त भू- खंड के समीप बड़ी- बड़ी रिहायसी कॉलोनियां हैं. मगर नगर निगम की गाड़ियां चुपके से यहां शहरी कचरों को फेंककर भाग जाती है. वैसे वन विभाग की ओर से लगातार चेतावनी के बाद भी वन भूमि पर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र का कचरा डंप किया जा रहा था. जिसकी शिकायत के बाद वन विभाग सक्रिय हुआ और आज यह कार्रवाई की.

इस संबंध में कचरा डंप कर रहे गाड़ी के चालक से जब पूछा गया तो उसने सिटी मैनेजर के आदेश का हवाला दिया और कहा उन्हीं के आदेश पर यहां कचरा डंप किया जा रहा है. उधर वन विभाग गाड़ियों को जब्त करने की प्रक्रिया में जुट गई है.

हालांकि इस संबंध में आदित्यपुर नगर निगम के सिटी मैनेजर से जब बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.

आपको बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम की आबादी लगभग डेढ़ लाख है. लेकिन कचरा प्रबंधन का कोई ठोस विकल्प नहीं होने के कारण नगर निगम की गाड़ियां शहरी कचरे को जहां-तहां चोरी छुपे डंप कर रही है. जिससे बीमारी बढ़ने का खतरा बना हुआ है. उधर वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद नगर निगम के चालकों में हड़कंप मच गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोई भी हो, अगर दोषी है तो कार्रवाई होनी चाहिए: संजय सिंह

Next Post

आप के नेता पर लगा IB ऑफिसर की हत्या का आरोप

Next Post
आप के नेता पर लगा IB ऑफिसर की हत्या का आरोप

आप के नेता पर लगा IB ऑफिसर की हत्या का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d