मुंगेर: मुंगेर की श्रुति ने अररिया में अपने किराए के मकान में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार, शादीपुर स्थित आनंद सागर सोसाइटी के रहने वाले शिव शंकर गुप्ता की पुत्र वधू ने अररिया में अपने किराए की मकान में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. श्रुति की मौत की खबर सुनकर उसके स्वजन सन्न रह गए.
मिली जानकारी के अनुसार, श्रुति ने वर्ष 2018 में बिहार पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी और फरवरी 2020 में उसने अररिया जिला के सिमराहा थाने में योगदान दिया.
वहीं इस संबंध में रवि शंकर गुप्ता से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बेटा, मेरी पत्नी और अन्य लोग अररिया गए हैं. समझ नहीं आ रहा कि आखिर श्रुति ने ऐसा क्यों किया.

