हजारीबागः बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के कसाई मोहल्ले में बीती रात एक फेरी करने वाले की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है.
बताया जाता है कि कारपेट की फेरी करने वाला एक व्यक्ति जो खानदानी रूप से मिर्जापुर का रहने वाला है और वह अपने परिजनों के साथ हजारीबाग में प्रत्येक वर्ष आकर फेरी करता था.
उससे सबसे पहले मोहल्ले के ही कुछ दबंग लड़कों ने छिनतई की और विरोध किए जाने पर चाकू मार दिया.
तत्काल उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसे रांची रेफर कर दिया गया लेकिन रांची में रिम्स में उसकी मौत हो गई.
तब जाकर आज उसका शव हजारीबाग वापस आया है. जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

