रवि सिंह,
गोरखपुर: चिलुआताल थाना अंतर्गत मजनू चौकी पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ईद उल अजहा व रक्षाबंधन त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक की गई.
वहीं त्यौहार मनाने में सावधानी के साथ कोरोना बीमारी से लड़ाई मुख्य विषय पर चर्चा बना रहा. बैठक को संवोधित करते हुए थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने ईद उल अजहा व रक्षाबंधन की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि त्यौहार हमें खुशहाली व शांति का पैगाम देता है.
इस वर्ष कोरोना संक्रमण महामारी के वजह से आप लोग अपना-अपना त्यौहार अपने अपने घरों पर रह कर मनाएं. अगले वर्ष आप लोग बड़े धूमधाम से अपना-अपना त्यौहार मना लेंगे.
लॉकडाउन का उल्लंघन ना करें और लोगों से अपील किया कि कोरोना का जंग केवल पुलिस व प्रशासन के बल पर नहीं जीता जा सकता. आप सभी समानित के सहयोग से जीता जा सकता हैं.
सामाजिक जागरूकता जन जागरूकता पैदा करना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि हम अपने परिवार गांव समाज, जहां भी सोशल डिस्टेंस तथा मास्क आदि की उपेक्षा हो रही हो, वहां हमें एक सभ्य व जिम्मेदार नागरिक की जिम्मेदारी समझ लोगों को जागरूक करना चाहिए.
इस दौरान बैठक में चौकी प्रभारी मजनू, उप निरीक्षक छोटे लाल, उप निरीक्षक चन्द प्रकाश पाण्डे, उप निरीक्षक धनश्याम उपाध्याय, ग्राम प्रधान मीरपुर बाबूराम यादव, प्रधान प्रतिनिधि ग्यासुद्दीन, प्रधान मनोज कुमार सहित बलराम, मोहन कुमार अमित सिंह बधेल विधायक प्रतिनिधि व अन्य मौजूद रहे.

