रांची: कोविड 19 में विधायक डॉ इरफान अंसारी लगातार एवं निरंतर मेडिकल सेवा जनता के बीच दे रहे हैं. नि:शुल्क इलाज के साथ साथ लोगों के बीच दवाईयों का भी वितरण कर रहे हैं.
इसी क्रम में आज विधायक इरफ़ान अंसारी सिवलीबाड़ी के बेवाडंगाल पहुंच कर मृतक गोपिन मरांडी के परिवार वालों से मिले और दुख की इस घड़ी में सांत्वना दिया.
उन्होंने कोरोना के बारे में भी लोगों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बुखार और खांसी होने का मतलब ये नहीं कि कोरोना ही है. बदलते मौसम की वजह से भी शरीर में परेशानी होती है.

