BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फिया फाउंडेशन ने दिया राज्य सरकार को एक करोड़ छप्पन लाख रुपए का सुरक्षा किट

by bnnbharat.com
May 12, 2020
in Uncategorized
फिया फाउंडेशन ने दिया राज्य सरकार को एक करोड़ छप्पन लाख रुपए का सुरक्षा किट

फिया फाउंडेशन ने दिया राज्य सरकार को एक करोड़ छप्पन लाख रुपए का सुरक्षा किट

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में फिया फाउंडेशन के झारखंड स्टेट हेड जॉनसन टोपनो ने मिलकर कोरोना वायरस के उपचार में क्रियाशील स्वास्थ्य कर्मियों के सुरक्षा के लिए एक करोड़ छप्पन लाख रुपए से ज्यादा के व्यक्तिगत सुरक्षा किट राज्य सरकार को प्रदान किया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के लिये पार्टनरिंग होप इनटू एक्शन (फिया फाउंडेशन) द्वारा राज्य सरकार को सहयोग के रूप में दिया गया व्यक्तिगत सुरक्षा किट सराहनीय है. अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की सेवा में लगे डॉक्टर्स सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को व्यक्तिगत सुरक्षा किट उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कई स्वयंसेवी संस्था इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर इस विपदा से निपटने हेतु सकारात्मक कार्य कर रहे हैं, इन सभी संस्थाओं को मैं धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि हम सभी लोग एकजुट होकर कोविड-19 से इस लड़ाई में सफलता हासिल कर सकेंगे.

इस अवसर पर फिया फाउंडेशन के स्टेट हेड जॉनसन टोपनो ने कहा कि अजीम प्रेमजी फिलांथरोपिक इनीशिएटिव के सौजन्य से झारखंड राज्य के विभिन्न अस्पतालों में कोविड-19 संक्रमण मरीजों के इलाज में कार्यरत डॉक्टर्स, नर्स सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा किट राज्य सरकार को उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विपदा की इस घड़ी में फिया फाउंडेशन प्रतिबद्धता के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी महती भूमिका निभा रही है. कोरोना वायरस के इस जंग में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति हमारी संस्था बेहद संवेदनशील है.

इस सराहनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने अज़ीम प्रेमजी फिलान्थ्रोपिक इनिशिएटिव को धन्यवाद दिया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, फिया फाउंडेशन के फाइनेंस मैनेजर रोबिन सत्यार्थी, वालंटियर कंट्रोल रूम मनदीप पंथ एवं समीर बाड़ा उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्रेकिंग: बिहार में कोरोना का आंकड़ा 800 पार, फिर मिले 34 मरीज

Next Post

दो रिलीफ कमिटी के माध्यम से कार्यकर्ता करेंगे जरूरतमंदों की सेवा: दीपक प्रकाश

Next Post
दो रिलीफ कमिटी के माध्यम से कार्यकर्ता करेंगे जरूरतमंदों की सेवा: दीपक प्रकाश

दो रिलीफ कमिटी के माध्यम से कार्यकर्ता करेंगे जरूरतमंदों की सेवा: दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d