BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फील्ड विजिट करें अधिकारी, गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

by bnnbharat.com
July 20, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter
  • अंतर्राज्यीय सीमाओं के चेकपोस्ट को 24 घंटे रखें क्रियाशील

डालटनगंज: अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को समझें. लोगों को बेवजह परेशान नहीं करें. योजनाओं में गड़बड़ी एवं शिकायत नहीं आनी चाहिए. योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पदाधिकारी फील्ड विजिट करें और लोगों की समस्याओं को दूर कर उन्हें योजनाओं का लाभ दें. जिले में कागज पर नहीं, धरातल पर काम दिखनी चाहिए. यह बातें पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने कहीं. वे आज समाहरणालय स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे.

उपायुक्त ने कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, भू-अर्जन एवं भूमि संबंधी एवं अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे.

उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 से सतर्क, सावधान व जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें. गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क लगाना एवं लगवाना सुनिश्चित करायें.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन करें. सैंपलिंग और स्क्रीनिंग के लिए प्रखंड स्तर पर टीम बनाएं, ताकि कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के तुरंत बाद उन जगहों पर तत्काल गतिविधियां शुरू की जाए.

उन्होंने स्पष्ट किया कि कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में जाएं और लोगों को सैंपलिंग कराना सुनिश्चित करें.

उन्होंने कहा कि जितनी अधिक टीम होगी कार्य में उतनी ही आसानी होगी. उन्होंने धरना, प्रदर्शन, रैली, अन्य कार्यक्रम इत्यादि भीड़ लूटने वाले अन्य कार्यक्रम एवं गतिविधियों को नहीं होने देने की हिदायत दी.

अतर्राज्यीय बॉर्डर चेक पोस्ट एवं अन्य चेक पोस्ट पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया. साथ ही अंतराज्यीय सीमाओं के बॉर्डर को 24 घंटे क्रियाशील रखने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य एवं जिलों से आने वाले लोगों को बॉर्डर चेक पोस्ट पर डाटा संग्रह करना सुनिश्चित करें. मुख्य सड़क से छोड़कर ग्रामीण क्षेत्र में इधर-उधर से अपने राज्य पहुंचने वाले लोगों की निगरानी रखने के लिए मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों को सजग रहने की बातें कहीं, ताकि दूसरे जिले एवं राज्य से आने वाले लोगों को होम क्वारंटाइन किया जा सके और कोविड-19 की संक्रमण को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति होम क्वारंटाइन में नहीं रह रहे हैं, उन्हें उठाकर सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में रखवाना सुनिश्चित करें, ताकि संक्रमण के खतरे से बचा जा सके.

उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य एवं जिलों से अपने राज्य आने वाले लोगों के लिए ऑनलाइन ई-पास की व्यवस्था की गई है. अंतरर्राज्यीय चेक पोस्ट पर ई-पास धारियों को प्रवेश में समस्याएं नहीं होनी चाहिए और बिना पासधारी व्यक्तियों के आगमण पर चेकपोस्ट पर उनका पूरा डाटा संग्रह कराना एवं उनका सैंपलिंग कराते हुए सैंपल की शीघ्र जाच  सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए प्रखंड स्तर पर एक क्वारंटाइन सेंटर चिन्हित करें, ताकि संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी पर तत्काल उसे एक्टिव किया जा सके.

उपायुक्त ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन इत्यादि अन्य योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पलामू को इन योजनाओं में अव्वल बनाना सुनिश्चित करें.

उन्होंने पलामू में पौधरोपण की स्थिति को भी जाना. उप विकास आयुक्त ने बताया कि पौधरोपण के लिए पीट भराई का काम तेजी से चल रहा है.

उपायुक्त ने 3 दिनों के भीतर पीट भराई का काम पूर्ण करने एवं पीट भराई के 1 सप्ताह में पौधरोपण करने का निर्देश दिया. उन्होंने फंड रिलीज में भी पारखी नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ध्यान नहीं देने पर गड़बड़ी की संभावना बनी रहती है और बाद में समस्या बढ़ जाती है.

उपायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन योजना की समीक्षा करते हुए जिले में शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने,  गुणवत्तापूर्ण शौचालय निर्माण कराते हुए 31 जुलाई 2020 तक योजनाएं पूर्ण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सामुदायिक शौचालय बनाने को लेकर स्थल चिन्हित करते हुए प्रस्ताव भेजने का का भी निर्देश दिया.

भू-अर्जन एवं भूमि संबंधी मामलों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने स्कूल, पावर प्लांट, ग्रिड सबस्टेशन इत्यादि आवश्यक निर्माण कार्य हेतु भूमि स्थानांतरित करने के मामलों को शीघ्र निपटाने एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अभिलेखों को जल्द से जल्द निपटाने की बातें कहीं.

बैठक में नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद ने अधिकारियों को कहा कि पब्लिक मूवमेंट को कम किया जाए, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में और सहूलियत हो.

बैठक में उपायुक्त शशि रंजन के अलावा नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद, उप विकास आयुक्त बिंदु माधव प्रसाद सिंह, अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी, सदर एसडीओ सुरजीत कुमार सिंह, छतरपुर एसडीओ एनपी गुप्ता, हुसैनाबाद एसडीओ कुंदन कुमार, नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक स्मिता टोप्पो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम, डीपीएम (स्वास्थ्य) दीपक कुमार, डीपीएम (जेएसएलपीएस) डीडी सिंह, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी जयराम सिंह यादव, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अजय सिंह सहित जिला, प्रखंड व अचल अधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना संकट : झारखंड के हालात खराब, देश में चौथा सबसे अधिक

Next Post

पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को सौंपा मास्क व सैनिटाइजर 

Next Post
पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को सौंपा मास्क व सैनिटाइजर 

पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को सौंपा मास्क व सैनिटाइजर 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d