साहेबगंज, बरहरवा: थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरक्का बरहरवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार WB66AE1991 और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गया. यह टक्कर इतना जोरदार था कि टक्कर में बाइक और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार को गंभीर चोट लगा है. इस घटना की जानकारी जैसे ही बरहरवा थाना पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को मदद पहुंचाया.

