रांची: – बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में 11 नंबर कैम्पस में बंदियों के दो गुटों में हुई जमकर मारपीट. नाम ना छापने की शर्त पर एक कारा सिपाही ने बताया कि पीएलएफआई संगठन से जुड़े कुछ बंदियों ने अचानक छोटु खान नामक एक बंदी पर हमला कर दिया, जिसके बाद उसे कारा अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है . साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कारा में पीएलएफआई उग्रवादी संगठन से जुड़े लगभग दो सौ से अधिक बंदी विभिन्न मुकदमों में बंद है और संगठित होकर आए दिन अन्य बंदियों के साथ मारपीट करते रहते हैं और कारा में दहशत का माहौल तैयार कर करते हैं. इस घटना के बाद से कारा में तनाव और आक्रोश का माहौल है.

