बिहार: बिहार में कोरोना का आंकड़ा 999 पर हो चुका है. अब कोरोना के दहशत के बीच बिहार में चमकी बुखार ने भी एंट्री ले ली है. SKMCH के PICU वार्ड में तीन घंटे के अंदर दो बच्चियों की मौत हो गयी.
SKMCH के PICU वार्ड में एईएस से पीड़ित औराई के कल्याणपुर गांव के नंदू राय की आठ वर्षीय बेटी चांदनी कुमारी की मौत बुधवार की देर रात 12:40 बजे हो गई. डॉक्टर ने उसमें एईएस की पुष्टि की थी.
सकरा के संजय मांझी की 12 वर्षीय बेटी रवीना कुमारी की भी मौत चमकी बुखार से हो गई है.

