BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप : झारखंड की 12 खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कंपलेक्स रांची में रहने एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था JSSPS करें-सचिव

by bnnbharat.com
June 12, 2020
in Uncategorized
फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप : झारखंड की 12 खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कंपलेक्स रांची में रहने एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था JSSPS करें-सचिव

झारखंड की 12 खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कंपलेक्स रांची में रहने एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था JSSPS करें

Share on FacebookShare on Twitter

रांची :  मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग की सचिव श्रीमती पूजा सिंघल ने फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप हेतु भारतीय टीम में चयनित झारखंड की 12 खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कंपलेक्स रांची में रहने एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था किए जाने का निर्देश JSSPS को दिया है. ज्ञात हो कि विश्व कप के लिये चयनित इन खिलाड़ियों को गोवा फुटबॉल संघ द्वारा गोवा में प्रशिक्षण दिया जा रहा था, परंतु लॉक डाउन के कारण प्रशिक्षण बंद होने से यह सभी खिलाड़ी अपने घर आ गई हैं, जिससे विश्व कप की तैयारी हेतु इन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त नहीं हो पा रही था. सचिव आज झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (JSSPS) के कार्यों की समीक्षा कर रहीं थी.

समीक्षा बौठक में सचिव महोदया ने JSSPS के छात्रावास में कुल 650 प्रशिक्षु खिलाड़ियों के रहने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने JSSPS के कार्यों की जानकारी ली तथा झारखंड के खिलाड़ियों के विकास से संबंधित सुझाव मांगा. समीक्षा बैठक में JSSPS के सीईओ द्वारा प्रजेंटेंशन के माध्यम से JSSPS द्वारा किए जा रहे कार्यो के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई.

फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप हेतु भारतीय टीम में चयनित झारखंड की 12 खिलाड़ियों में 7 खिलाड़ी सुश्री अस्टम उराँव, सुश्री सुमति कुमारी, सुश्री अमीषा बाखला, सुश्री सुधा अंकिता तिर्की, सुश्री सलीना कुमारी, सुश्री नीलम तिर्की एवं सुश्री पुर्णिमा कुमारी सरकार के द्वारा संचालित आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों की हैं. वहीं 3 खिलाड़ी सुश्री सुनिता मुण्डा, नीतु लिण्डा एवं सुश्री अंजली मुण्डा साई सैग सेंटर, रांची एवं 2 खिलाड़ी सुश्री अनिता कुमारी एवं सुश्री सोनी मुण्डा रांची जिला के ओरमांझी के एन.जी.ओ ऑस्कर द्वारा संचालित फुटबॉल अकादमी की हैँ.

बैठक में खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग के निदेशक श्री अनिल कुमार सिंह के साथ JSSPS के श्री बसाव चौधरी, श्री रत्नेश श्रीवास्तव, श्री आर.के.जयसवाल, श्री ए.डी. बाधवा, श्री अजय मुकुल टोप्पो, श्रीमती पुष्पा हस्सा, श्री श्रीकान्त पुरवार, श्री बी.के. मांझी एवं श्रीमती गायत्री उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लखीसराय : डीएम एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने किया पुल का निरीक्षण

Next Post

ब्रेकिंग : 16 जून से खुल जायेंगे राज्य के जूता और कपड़ा दुकान

Next Post
ब्रेकिंग : 16 जून से खुल जायेंगे राज्य के जूता और कपड़ा दुकान

ब्रेकिंग : 16 जून से खुल जायेंगे राज्य के जूता और कपड़ा दुकान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d