BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुनियाभर में मनाया जा रहा 5 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, धर्म और जाति से ऊपर है योग :पीएम मोदी

by bnnbharat.com
June 21, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आज भारत समेत दुनियाभर में पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है. देश में मुख्य आयोजन झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) में हो रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भाग लिया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, ‘योग अनुशासन है, समर्पण हैं, और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है. योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत, सरहद के भेद से परे है. योग सबका है और सब योग के हैं.’

उन्होंने कहा, ‘आज के बदलते हुए समय में इलनेस से बचाव के साथ-साथ वेलनेस पर हमारा फोकस होना जरूरी है. यही शक्ति हमें योग से मिलती है, यही भावना योग की है, पुरातन भारतीय दर्शन की है. योग सिर्फ तभी नहीं होता जब हम आधा घंटा जमीन या मैट पर होते हैं.’

पीएम ने कहा, ‘अब मुझे आधुनिक योग की यात्रा शहरों से गांवों की तरफ ले जानी है, गरीब और आदिवासी के घर तक ले जानी है. मुझे योग को गरीब और आदिवासी के जीवन का भी अभिन्न हिस्सा बनाना है. क्योंकि ये गरीब ही है जो बीमारी की वजह से सबसे ज्यादा कष्ट पाता है.’

योग दिवस पर देश के सभी स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘हृदय के लिए योग’ निर्धारित है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुरुवार की रात विशेष विमान से रांची पहुंचे थे. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास और वरिष्ठ मंत्री सीपी सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया था. प्रधानमंत्री ने रांची के राजभवन में रात्रि प्रवास किया था.

रात 10:20 बजे पीएम रांची पहुंचे थे

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) नई दिल्ली से विशेष विमान से रात्रि 10 बजकर 20 मिनट पर रांची पहुंचे थे. रांची में आज सुबह धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में पीएम मोदी ने चालीस हजार आम लोगों के साथ योग किया.

सुबह 8 बजे पीएम दिल्ली के लिए रवाना

इससे पूर्व गुरुवार की शाम को मुख्यमंत्री दास ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के सफल आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. लोगों की सुविधाओं के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं. इस वर्ष के कार्यक्रम के लिए मुख्य विषय ‘हृदय के लिए योग’ रखा गया है. लोगों को हृदय को मजबूत बनाए रखने और इसकी बीमारियों को दूर रखने के लिए योग के महत्व को बताया जा रहा है.योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री सुबह आठ बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कब और कैसे हुई दुनिया में शुरूआत

27 सिंतबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुत्त राष्ट्र महासभा में योग के फायदों पर प्रकाश डाला था। उस वक्त यूएन में भारत के राजूदत रहे अशोक मुखर्जी ने भारत की तरफ से विश्व योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा और 11 दिसंबर 2014 को संयुत्त राष्ट्र महासभा में 193 सदस्यों ने 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। ‘ग्लोबल हेल्थ एंड फॉरेन पॉलिसी’ के एजेंडे के तहत अपनाए गए प्रस्ताव में स्वीकार किया गया कि योग स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है और इसके लाभों के बारे में जानकारी का व्यापक प्रसार दुनिया के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा। इसके लिए 21 जून का दिन चुना गया, क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे बड़ा दिन होता है। इसके बाद 2015 से विश्व में यह दिवस मनाया जाने लगा। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘क्लाइमेट एक्शन है’।

स्वामी राजर्षि मुनि समेत चार को पीएम योग पुरस्कार

इस साल का प्रधानमंत्री योग पुरस्कार गुजरात के लाइफ मिशन के स्वामी राजर्षि मुनि, इटली की एंटोनिएटा रोजी, मुंगेर स्थित ‘बिहार स्कूल ऑफ योगा’ और जापान के ‘जापान योगा निकेतन’ को मिला है। यह पुरस्कार योग में असाधारण योगदान और प्रोत्साहन के लिए दिया जाता है। आयुष सचिव की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी ने कुल 79 नामांकनों में से विजेताओं का चयन किया है। प्रत्येक विजेता को सर्टिफिकेट, ट्रॉफी और 25 लाख रुपये नकद मिलेंगे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान फोन देखने में लगे रहे राहुल

Next Post

शांति, समृद्धि, सद्भाव को बढ़ावा देना योग का सिद्धांत : मोदी, देखें वीडियो

Next Post

शांति, समृद्धि, सद्भाव को बढ़ावा देना योग का सिद्धांत : मोदी, देखें वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d