सपन कुमार आकाश,
सुरसंड (सीतामढ़ी): सुरसंड थाना अंतर्गत नगर पंचायत सुरसंड निवासी माला देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. प्राथमिकी के अनुसार, बुधवार को करीब शाम 8:30 बजे पुराना विवाद को लेकर मारपीट हुई.
प्राथमिकी के अनुसार जय प्रकाश राय, सन्नी राय, रजनी राय, मुस्कान राय सभी वार्ड नंबर 9 नगर पंचायत सुरसंड निवासी को अभियुक्त बनाया है.
आरोप है कि दरवाजे पर आकर गाली गलौज कर रहा था तो समझाने के लिए पहुंची माला देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. चिल्लाने की आवाज सुनकर पुत्र विवेक कुमार पहुंचा तो उससे भी मारपीट करने लगा.
मारपीट के क्रम में माला देवी के नाक से नथुनी छीन ली व जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर भोला कुमार सिंह ने की है.

