सपन कुमार आकाश,
सुरसंड (सीतामढ़ी): सुरसंड थाना क्षेत्र अंतर्गत भिट्ठा ओपी क्षेत्र के भिट्ठाबाजार निवासी रामप्रीत राय ने भिट्ठा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मुकेश मिश्र, राजेश मिश्र, आदित्य मिश्र, शिवम कुमार, राम कुमार, विकास ठाकुर, सुजीत ठाकुर, राजेश ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, गोलू ठाकुर, योगेंद्र ठाकुर, नरेश ठाकुर, नवल कुमार ठाकुर, चिंटु ठाकुर, मिंटू ठाकुर, सोनू ठाकुर, पुष्पम कुमार ठाकुर, उदय ठाकुर, ब्रजेश ठाकुर, रमन कुमार मिश्र, राकेश कुमार, सुशील ठाकुर, अमित मिश्र, विकास ठाकुर, सर्वेश मिश्र, मुन्ना मिश्र, शंभू मिश्र, उमेश कापर को नामजद अभियुक्त बनाया है.
आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज कर रहा था, विरोध करने पर जाति सूचक शब्द कहते हुए मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. जहां बीच बचाव में आए कई पड़ोसी भी घायल हो गए. ग्रामीणों के सहयोग से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिसका इलाज जारी है.

