सपन कुमार आकाश,
सुरसंड (सीतामढ़ी): सुरसंड थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरपुर गांव निवासी संजय राम की पुत्री गुड़िया कुमारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गांव के हैं जगरनाथ मंडल, त्रिभुवन मंडल, मनोहर मंडल, जीवछि देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोप है कि नाले के पानी को रोकने से मना करने पर गांव के कुछ लोगों ने संजय राम पर जानलेवा हमला कर दिया . मारपीट कर गाली गलौज व लोहे के रड से गंभीर रूप से घायल कर दिया. बीच-बचाव में पुत्री गुड़िया कुमारी आई तो उसे भी मारपीट कर कान से सोने की कान बाली छीन ली .
शोरगुल की आवाज सुन कर ग्रामीण पहुंचे तो सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले . ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया.

