नई दिल्ली: नौसेना के लड़ाकू विमान मिग 29K क्रैश हो गया है. यह हादसा कल यानी 26 नवंबर को शाम 5 बजे के आसपास हुआ. यह एक ट्रेनर विमान था जो अरब सागर के ऊपर फ्लाई कर रहा था. वही यह हादसा हुआ और विमान समुद्र में गिरकर क्रैश हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक एक पायलट को बचा लिया गया है. वहीं दूसरे पायलट की तलाश जारी है. हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है.
यह पहली बार नहीं है जह ऐसा कोई हादसा हुआ हो, इससे पहले जनवरी 2018 में भी एक हादसा हुआ था. इसमें 29K फाइटर जेट गोवा हवाई अड्डे के रनवे पर फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हालांकि, इस हादसे में एक प्रशिक्षु पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा था. लेकिन हादसे के बाद जेट फाइटर में आग लग गई थी.
गौरतलब है की, मिग 29 29K एक फाइटर जेट है जिसे रूस ने निर्मित किया है. 17.32 मीटर लंबा यह विमान 18,000 किलोग्राम वजन लेकर उड़ान भर सकता है.

