BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2 लाख 98 हजार 543 लोगों को खिलाई गई फाइलेरिया की दवा

by bnnbharat.com
February 22, 2021
in समाचार
2 लाख 98 हजार 543 लोगों को खिलाई गई फाइलेरिया की दवा
Share on FacebookShare on Twitter

27 फरवरी तक चलेगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन

धनबाद:- मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में आज 2199 बूथ पर 2 लाख 98 हजार 543 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई. 

उपायुक्त   उमा शंकर सिंह, सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ बीपी गुप्ता, सदर अस्पताल के नोडल डॉ राजकुमार सिंह सहित सदर अस्पताल के मो ताजुद्दीन, हिरा कुमार, अर्चना चटराज, अशोक कुमार सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी एवं एएनएम ने गोली का सेवन किया. स्वास्थ्य विभाग के देवब्रत सिंह एवं रामुतार पासवान ने सुबह 10ः00 से शाम 5ः00 बजे तक समाहरणालय में 111 लोगों को दवा दी.

सदर अस्पताल में दवा लेने के बाद उपायुक्त ने कहा यह बीमारी खतरनाक है और बढ़ती उम्र के बाद इसका दुषप्रभाव देखने को मिलता है, यह लाइलाज है और एक स्वस्थ दिखने वाला व्यक्ति दिव्यांग हो सकता है. इससे बचने का एकमात्र विकल्प दवा खाना है. उन्होंने कहा किसी भी व्यक्ति को यह दवा खाली पेट नहीं देनी है. 

27 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन आज से शुरू किया गया है. 23 एवं 24 फरवरी को भी बूथ पर दवा खिलाई जाएगी. 25, 26 एवं 27 फरवरी को कार्यकर्ता घर-घर जाकर डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की खुराक अपने सामने खिलाएंगे. 

27 फरवरी 2021 तक सदर अस्पताल कैंपस, समाहरणालय, डीसी आवासीय कार्यालय, एसडीओ ऑफिस, भविष्य निधि कार्यालय, कोर्ट कैंपस, ऑफिसर कॉलोनी, सिविल सर्जन कार्यालय, जेल परिसर, सेंट्रल हॉस्पिटल, जगजीवन नगर (कल्याण भवन एवं आवासीय परिसर), बरटांड बस स्टैंड, बिशुनपुर, जयप्रकाश नगर, रेलवे स्टेशन के सामने, बस डिपो रांगाटांड चौक, रेलवे स्टेशन के पीछे, मोची कुल्ही, धैया, एसएनएमएमसीएच, कोयला नगर, पुलिस लाइन में एमडईए कार्यक्रम के तहत लोगों को दवा दी जाएगी.

1 से 2 साल तक के बच्चे को एल्बेंडाजोल की आधी गोली (200 एमजी) पानी में घोलकर दी जाएगी. 2 से 5 वर्ष तक को डीईसी की एक गोली (100 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली (400 एमजी). 6 वर्ष से 14 वर्ष तक डीईसी की 2 गोली (200 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली. 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली 300 (एमजी) एवं एल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी. 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अत्यंत वृद्ध एवं बीमार व्यक्तियों को दवा की खुराक नहीं दी जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम से बंगाली एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने मुलाकात की

Next Post

गैस रिसाव जैसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल को लेकर बनी रणनीति

Next Post
गैस रिसाव जैसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल को लेकर बनी रणनीति

गैस रिसाव जैसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल को लेकर बनी रणनीति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d