BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छठी जेपीएससी परीक्षा परिणाम को चुनौती देनेवाली याचिका पर अंतिम सुनवाई अब 3 फरवरी को

by bnnbharat.com
January 18, 2021
in समाचार
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड उच्च न्यायालय में छठी जेपीएससी के अंतिम परिणाम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले में अंतिम सुनवाई के लिए 3 फरवरी की तिथि मुकर्रर की है. ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि 3 फरवरी को होने वाली सुनवाई के बाद अदालत अपना फैसला सुना सकती है.

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की अदालत में वीसी के जरिये सोमवार को लगभग 18 याचिकाओं पर सुनवाई की गयी. अलग-अलग प्रार्थियों के अधिवक्ताओं ने अपने-अपने मामले में अदालत के समक्ष पक्ष रखा, जिसके बाद विभिन्न निर्देश देते हुए कोर्ट ने छठी जेपीएससी के मामले में अंतिम सुनवाई की तारीख मुकर्रर कर दी है.

अब झारखंड के हजारों परीक्षार्थियों की निगाहें झारखंड हाइकोर्ट में 3 फरवरी को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, इससे पूर्व हुई सुनवाई में अदालत ने छठी जेपीएससी की मुख्य परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों की उत्तरपुस्तिका को सुरक्षित रखने का आदेश दिया था. इसके साथ ही अदालत ने कहा कि जेपीएससी सभी सफल अभ्यर्थियों की जानकारी प्रार्थी को सौंप दें, ताकि उन्हें प्रतिवादी बनाते हुए संशोधित याचिका हाइकोर्ट में दाखिल की जा सके.

प्रार्थी दिलीप सिंह के अधिवक्ता विकास कुमार ने कोर्ट में कहा कि हाइकोर्ट के आदेश के तहत मुख्य परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों को अखबारों के माध्यम से सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया था. जिसके बाद लगभग 265 अभ्यर्थी हाईकोर्ट के समक्ष अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाजिर हुए थे. इस मामले में राज्य सरकार की तरफ से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत के समक्ष बहस की. वहीं जेएसएससी की ओर से अधिवक्ता संजोय पिपरवाल ने अदालत में पक्ष रखा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इमरान सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन तेज, सड़कों पर उतरे लोग

Next Post

मजहबी जलसों के जरिए फैलाया जा रहा आतंकवाद

Next Post
मजहबी जलसों के जरिए फैलाया जा रहा आतंकवाद

मजहबी जलसों के जरिए फैलाया जा रहा आतंकवाद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d