नई दिल्ली : असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) की अंतिम सूची जारी कर दी गई है और एहतियातन राज्य में धारा 144 भी लागू कर दी गई है.
एनआरसी की अंतिम सूची जारी, लगभग 19 लाख लोग सूची से बाहर
एनआरसी की अंतिम सूची शनिवार को जारी कर दी गई, जिसमें से लगभग 19 लाख लोगों के निकाल दिया गया. अंतिम सूची से 19,06,677 लोग निकाले गए हैं. सूची में 3,11,21,004 लोगों को भारतीय नागरिक बताया गया है.

