BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गलत बयानी कर रहे हैं वित्त मंत्री: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
April 23, 2020
in समाचार
गलत बयानी कर रहे हैं वित्त मंत्री: दीपक प्रकाश

गलत बयानी कर रहे हैं वित्त मंत्री: दीपक प्रकाश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य के वित्त मंत्री तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर जनता के सामने पेश कर रहे हैं. वो जनता को दिखाना चाहते हैं कि केंद्र से राज्य को मदद नहीं मिली है. जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है.

प्रकाश ने कहा कि केंद्र ने संक्रमण से लड़ने के लिए झारखंड को न सिर्फ 284 करोड रुपए दिए हैं. बल्कि अन्य मदों में भी संक्रमण के मद्देनजर बड़ी सहायता की है. केंद्र सरकार ने झारखंड समेत सभी राज्यों को केंद्रीय कर में उनके हिस्से को 2020-21 के बजट के आधार पर कैलकुलेट कर राशि उपलब्ध कराई है. जबकि आमतौर पर इसे रिवाइज करके दिया जाता था.

इस मद में राज्य को ₹1525.27 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई गई है. कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ही प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत 71 लाख खातों में ₹356.16 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई गई है. संक्रमण के मद्देनजर ही राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 13 लाख लाभार्थियों को 64.44 करोड़ की राशि भी उपलब्ध कराई गई है.

दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्रीय सरकार और ऑयल कंपनियों के प्रयास से कोरोना वायरस संक्रमण के बावजूद 1 अप्रैल से 16 अप्रैल तक उज्ज्वला योजना के 5 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर बांटा जा चुका है.

राज्य खाद सुरक्षा कानून के लाभार्थियों के लिए जो 1.31 लाख मैट्रिक टन अनाज उपलब्ध कराया गया उसका उठाव और ट्रांसपोर्टेशन शुरू से राज्य सरकार की जिम्मेदारी रहती है. वित्त मंत्री जबरदस्ती इसमें नया एंगल देने की कोशिश कर रहे हैं.

दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार को बताना चाहिए की शुरू में मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए राज्य के स्तर से ₹200 करोड़ की राशि के प्रावधान की जो घोषणा की थी, उस राशि का कहां-कहां प्रयोग किया गया है?

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कंटेनमेंट जोन और दूसरे इलाकों में ओवरलैपिंग तो नहीं हो रहा, अधिकारी दें ध्यान: उपायुक्त

Next Post

प्रोफेशनल कांग्रेस के सौजन्य से गरीबों को दिया गया खाद्यान्न

Next Post
प्रोफेशनल कांग्रेस के सौजन्य से गरीबों को दिया गया खाद्यान्न

प्रोफेशनल कांग्रेस के सौजन्य से गरीबों को दिया गया खाद्यान्न

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d